Bokaro News : बीएसएल की टीमों ने पांच पुरस्कार जीते

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल की टीमों ने पांच पुरस्कार जीते

Bokaro News : बीएसएल की टीमों ने प्रतियोगिता में पांच पुरस्कार जीते हैं.

विज्ञापन

बीएसएल की विभिन्न टीमों ने ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता में पांच पुरस्कार जीते हैं. मंगलवार को विजेता टीमें बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मिलीं. क्लस्टर्स ऐज ग्रोथ इंजन: मैक्सिमाइजिंग प्रोडक्टिविटी” विषय पर बीएसएल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. ओएसपीसी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सीआरएम-III की टीम (वरीय प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह व उप प्रबंधक कुणाल अमेता) व ब्लास्ट फर्नेस की टीम (वरीय प्रबंधक सचिन शर्मा व वरीय प्रबंधक सुनील बंदूनी) ने सर्वोच्च “5-स्टार” रेटिंग प्राप्त की. हॉट स्ट्रिप मिल की प्रथम टीम (उप प्रबंधक विशाल सोलंकी) व इएमडी विभाग की टीम (वरीय प्रबंधक अमितेश राज व प्रबंधक हरेंद्र प्रताप सिंह यादव) को “4-स्टार” रेटिंग व हॉट स्ट्रिप मिल की दूसरी टीम (वरीय प्रबंधक अंजनी कुमार सिन्हा व उप प्रबंधक तरुण अग्रवाल) को “3-स्टार” रेटिंग मिली.

निदेशक प्रभारी ने दी बधाई

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मंचों पर ऐसी उपलब्धियां संयंत्र की तकनीकी श्रेष्ठता को सिद्ध करती हैं. अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने भी विजेताओं को बधाई दी. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (इएमडी) गुलशन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम–III) राजेश कुमार झा, महाप्रबंधक (आइइडी) धीरज कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola