ePaper

श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट की मेडिकल मोबाइल यूनिट रवाना

Updated at : 01 Aug 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट की मेडिकल मोबाइल यूनिट रवाना

श्रावणी मास में बीएसएल की ओर से ढाई दशकों से देवघर के समीप किया जा रहा प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

विज्ञापन

बोकारो. श्रावणी मास में कांवरियों की सुविधा के लिए पिछले ढाई दशकों से बोकारो स्टील प्लांट की ओर से बैद्यनाथ धाम (देवघर) के समीप प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी गुरुवार को शिविर के लिए बीएसएल के निगमित सामाजिक दायित्व के तहत कार्य करने वाली मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ (चिकित्साकर्मियों और स्वयंसेवियों के दल) रवाना हुई. बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने इस्पात भवन परिसर से फ्लैग-ऑफ कर रवाना किया. बोल-बम के जयघोष के साथ बीएसएल की मेडिकल मोबाइल यूनिट रवाना देवघर के लिए रवाना हुई. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों से शिविर के लिए की गयी व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली. शिविर के लिए बीजीएच की ओर से प्राथमिक चिकित्सा के लिए दवाओं, मरहम-पट्टी व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्साकर्मियों व स्वयंसेवियों का दल रवाना हुआ. मौके पर अधिशासी निदेशक ( परियोजनाएं व अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जॉयदीप दासगुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola