ePaper

Bokaro news: अकेले रहनेवाले बुजुर्गों की अब पुलिस करेगी हिफाजत

Updated at : 09 Sep 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news: अकेले रहनेवाले बुजुर्गों की अब पुलिस करेगी हिफाजत

Bokaro news: बोकारो और धनबाद में जल्द होगा वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन, कोयलांचल डीआइजी ने बनायी रणनीति, गश्ती वाहन के नंबर पर कॉल करते ही बुजुर्ग तक पहुंचेगी टीम.

विज्ञापन

रंजीत कुमार, बोकारो, बोकारो या धनबाद में अकेले रहनेवाले बुजुर्गों को अब घबराने की जरूरत नहीं है. दोनों जिलों की पुलिस उनकी हिफाजत करने के साथ-साथ जरूरतों का भी ध्यान रखेगी. उनके एक कॉल पर पुलिस तुरंत उनतक पहुंच जायेगी. बुजुर्गों की परेशानियों को देखते हुए कोयलांचल डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा ने पहल करते हुए जल्द ही धनबाद व बोकारो में वरिष्ठ नागरिक मंच के गठन की बात कही है. मंच में पुलिस अधिकारी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल किये जायेंगे. इस आशय की जानकारी डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को ‘प्रभात खबर’ से विशेष बातचीत में दी.

मानवीय पहलुओं काे ध्यान में रख बुजुर्गों को सेवा की पहल

सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि बोकारो व धनबाद में रहनेवाले बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चे बड़े होने के बाद विदेश या अन्य शहरों में जाकर बस गये हैं. कई नौकरी में काफी व्यस्त हो गये हैं. ऐसे में माता-पिता अकेले रह जाते हैं. माता-पिता बुजुर्ग होने के कारण अपनी जरूरतों को समय पर पूरा करने में असमर्थ रहते हैं. जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे का इंतजार करना पड़ता है. बोकारो व धनबाद पुलिस मानवीय पहलुओं काे ध्यान रखते हुए अपनी सेवा बुजुर्गों को देगी. गश्ती वाहन के नंबर पर जब भी बुजुर्ग कॉल करेंगे, टीम उनसे मिलने जायेगी. बुजुर्ग की जरूरत समझेगी.

विशेष चौकसी बरतेंगे थाना प्रभारी : पूज्य प्रकाश

बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने कहा कि हर थाना का सरकारी व्हाट्सऐप नंबर व कॉलिंग नंबर के साथ-साथ थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर गश्ती वाहन में उपलब्ध रहेगा. बुजुर्ग जब भी चाहें, उसका उपयोग कर सकेंगे. किसी भी वक्त फोन कर बुजुर्ग की ओर से एंबुलेंस सेवा, दवा लाना, देर रात कहीं जाने के अलावा जरूरी सभी जानकारी साझा की जा सकेगी. इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया जायेगा कि जिस क्षेत्र में बुजुर्ग अधिक रहते हैं, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें. बुजुर्ग दंपती से मिलकर उनके दुख-सुख में सहयोगी बनने का प्रयास करें. इससे ना केवल पुलिस अधिकारी आमलोगों के नजदीक रहेंगे, बल्कि अपराध पर भी काबू पाने में कामयाब होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola