ePaper

Bokaro News : क्षतिग्रस्त आवासीय ब्लॉकों को खाली कर आवास आवंटित करा लें कर्मी

Updated at : 29 Nov 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : क्षतिग्रस्त आवासीय ब्लॉकों को खाली कर आवास आवंटित करा लें कर्मी

Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन ने सेक्टर-12 में की माइकिंग, प्रभावित नियमित कर्मचारियों को स्थानांतरित करने का निर्णय व वरीयता के आधार पर वैकल्पिक आवास आवंटन के परिपत्र प्रकाशित.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर 12 स्थित 142 क्षतिग्रस्त आवासीय ब्लॉकों में रहने वाले बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रभावित नियमित कर्मचारियों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. क्षतिग्रस्त आवासीय ब्लॉकों को खाली कर कर्मी आवास आवंटित करा लें. बीएसएल प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त ब्लॉक को खाली कराने के लिए सेक्टर-12 में शनिवार को माइकिंग की. माइकिंग के जरिये बताया कि यह परिपत्र विशेष रूप से कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर वैकल्पिक आवास आवंटन के लिए प्रकाशित किया गया है. कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि इस कार्य के लिए निकाले जानेवाले परिपत्र के तहत अपना चयन विकल्प देकर आवास परिवर्तन करा लें.

नगर प्रशासन-सिविल विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त घोषित है ब्लॉक

यहां उल्लेखनीय है कि बीएसएल के नगर प्रशासन (सिविल) विभाग की ओर से सेक्टर-12 के 142 ब्लॉक को क्षतिग्रस्त घोषित किया है. बीएसएल प्रबंधन ने उक्त ब्लॉक में रहने वाले लोगों के लिए नए क्वार्टर का विकल्प दिया है. सेक्टर-12 में ए, बी, सी, डी व ई में क्षतिग्रस्त ब्लॉक है. इन ब्लॉकों में रहना सुरक्षित नहीं है. बीएसएल की ओर से जारी आम सूचना में कहा गया है कि सभी आवंटियों को सूचित किया जाता है कि इस कार्य में प्रबंधन का सहयोग करें. नोटिस का अनुपालन नहीं करने पर यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आवंटी पर होगी. प्रबंधन किसी भी प्रकार से इसके लिए जबावदेह नहीं होगा.

बार-बार नोटिस के बाद भी ब्लॉक खाली नहीं कर रहे कर्मी

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी क्षतिग्रस्त ब्लॉक की सूची प्रबंधन की ओर से कई बार जारी की गयी है. ब्लॉक को खाली करने की नोटिस भी कई बार प्रबंधन ने दिया है. वैकल्पिक व्यवस्था भी कई बार दिया गया है. प्रबंधन की ओर से क्वार्टर च्वाईस का ऑफर भी दिया गया है. फिर भी, अभी तक क्षतिग्रस्त घाेषित ब्लॉक में रह रहे हैं. क्षतिग्रस्त घाेषित ब्लॉक में हीं आये दिन छज्जा, सीढ़ी आदि गिरने की घटना हो रही है. बीएसएल के सेक्टर 12 के ब्लॉक व क्वार्टर जर्जर हैं. कभी किसी ब्लॉक का छज्जा टूट कर गिर रहा है तो किसी क्वार्टर की बालकॉनी. कुछ माह पहले एक ब्लॉक की सीढ़ी गिर गयी थी. सेक्टर 12/ई के क्वार्टर नंबर 1109 से 1120 के ब्लॉक का छज्जा आंधी-पानी के दौरान टूट गया था. हालांकि, जान-माल की क्षति नहीं हुई. लेकिन, भविष्य में अप्रिय घटना की संभावना है. कारण, ब्लॉक को जर्जर घोषित किया गया है.

ब्लॉक के गिरने की आशंका, जान-माल की हो सकती है क्षति

बीएसएल के नगर प्रशासन (सिविल) विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त ब्लॉक में 12D/E/2229–2240, 12D/E/2157-2168, 12D/E/2097-2108, 12E/E/2025–2030, 12E/E/2031–2036, 12E/E/2169–2180, 12E/E/3073-3084, 12E/E/1289-1294, 12E/E/1036-1042, 12E/E/2181-2192, 12E/E/1043-1048, 12E/E/4229-4240, 12E/E/2193-2204, 12E/E/2217-2228, 12E/E/2229-2240, 12E/E/4217-4228 व 12E/E/4241-4252 आदि शामिल हैं. प्रबंधन की ओर नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि उक्त आवास/ब्लॉक के गिरने की आशंका है और जान-माल की क्षति हो सकती है. इन ब्लॉकों में रहना सुरक्षित नहीं है. कई कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है. सेक्टर 12 के चिह्नित जर्जर ब्लॉक को खाली करा कर ध्वस्त कराने की योजना प्रबंधन की है. शनिवार को माइकिंग के बाद जर्जर ब्लॉक की चर्चा होती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola