Bokaro News: मारपीट में महिला गंभीर रुप से घायल

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 20 Apr 2025 11:03 PM

विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत कथारा साप्ताहिक बाजार स्थित डोम टोला में दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट में प्रदीप राम की पत्नी और बोरिया दक्षिणी पंचायत की पूर्व वार्ड सदस्य वसंती देवी गंभीर रुप से घायल हो गयीं. घटना रविवार लगभग साढ़े तीन बजे की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

घायल महिला के पति प्रदीप राम ने बताया कि 18 अप्रैल की रात जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, इसके बाद वे लोग सपरिवार बोकारो थर्मल मुर्गी फार्म में अपने परिचित के घर पर रह रहे थे. दो दिनों के बाद रविवार को उन्होंने स्थानीय थाना को सूचना दी और कथारा स्थित अपने घर पर रहने चले गये.

हाथ पर चाकू से किया वार

बाद में डोम टोला निवासी अन्नू, भानू, संगीता, दुर्गर, पारो, चंचल, राधा, कविता आदि घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे. अन्नू ने पूर्व वार्ड सदस्य वसंती देवी के बायें हाथ पर चाकू से वार कर दिया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

प्रदीप राम का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गयी है. रविवार की घटना के बाद थाना के अनि धनंजय सिंह व भागीरथ महतो ने मामले की जांच व पूछताछ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola