Bokaro News : 10 आपराधिक कांडों का वांछित गिरफ्तार

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 24 Oct 2025 9:54 PM

विज्ञापन

Bokaro News : निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात सहित दो घड़ी बरामद, सेक्टर चार पुलिस को मिली सफलता.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर चार थाना की पुलिस गुरुवार को गश्ती कर रही थी. इस दौरान बोकारो के छह थाना में दर्ज 10 कांडों के वांछित सुनील राम उर्फ सुनील डोम के क्षेत्र में घूमने की जानकारी इंस्पेक्टर संजय कुमार को मिली. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने एक छापेमारी दल का गठन किया. सुनील के सेक्टर चार सिटी सेंटर में चोरी के इरादे से घूमने की जानकारी मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील को पकड़ लिया. सेक्टर चार थाना के कांड संख्या 32/2013 में सुनील को न्यायालय द्वारा सजा सुनाया गया है. एजीजेएम बोकारो द्वारा सुनील के खिलाफ वारंट जारी है. यह जानकारी शुक्रवार को सेक्टर चार थाना में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने पत्रकारों को दी. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद सुनील की निशानदेही पर 25 मार्च 2013 (कांड संख्या 32/2013) में चोरी गये सामान बरामद किया गया. इसमें सोना की एक चैन, दो जोड़ा कंगन, एक जोड़ा कानबाली, दो झुमका, दो जोड़ा छोटा झुमका, नाक की नथिया, चांदी की सात जोड़ी पायल, एक जोड़ा बिछिया, नकद 1200 रुपया, तीन मोबाइल सेट, दो घडी सेट शामिल है. सुनील सेक्टर चार थाना क्षेत्र के झोपड़ी का रहनेवाला है. डीएसपी ने कहा कि सुनील पर सेक्टर चार थाना में कांड संख्या 32/2013, कांड संख्या 46/2012 आर्म्स एक्ट, कांड संख्या 310/2015, बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 283/2017, कांड संख्या 271/2019, कांड संख्या 34/2019, सेक्टर 12 थाना में कांड संख्या 20/2019, बालीडीह थाना में कांड संख्या 282/2021, चंद्रपुरा थाना में कांड संख्या 118/2014, दुगदा थाना में कांड संख्या 76/2023 दर्ज है. छापेमारी दल में सअनि सुनील मनोहर, असनि सुरेश उरांव, आरक्षी अनिल सिंह, आरक्षी बबलू गोप, आरक्षी इलियास अंसारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola