Bokaro News : 106 माह से वेतन समझौता अधूरा, कर्मियों को मिल रहा कम बोनस

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Oct 2025 9:38 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल कर्मियों ने हड़ताल काे सफल बनाने का लिया संकल्प, हॉट स्ट्रीप मिल के कैंटीन रेस्ट रूम में सभा आयोजित.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कर्मियों का 106 माह से वेतन समझौता अधूरा है. अधिकारी खुद पांच प्रतिशत पीआरपी ले रहे हैं और कर्मियों को कम बोनस दे रहे है. अधिकारी 15 सीएल, 7 आरएच, 30 इएल व सभी प्रमुख त्योहारों पर छुट्टियों ले रहे हैं. वहीं, कर्मियों को 10 सीएल, 5 आरएच, 22-23 इएल में पूरा वर्ष गुजारना पड़ रहा है. इसलिये 10 अक्तूबर को शत-प्रतिशत हड़ताल होगी. बुधवार को धमन भट्ठी के समक्ष कर्मियों ने हड़ताल काे सफल बनाने का संकल्प लिया. वहीं, हॉट स्ट्रीप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में सभा हुई, इसमें कर्मी व ठेका मजदूरों ने हड़ताल की सफलता पर चर्चा की.

बोनस फॉर्मूला को रद्द व वेज रिवीजन जल्द पूरा करने की मांग

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) के तत्वावधान में बुधवार को धमन भट्ठी प्रांगण में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. सभी कर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने की शपथ ली. बता दें कि बीएकेएस ने अवैध बोनस फॉर्मूला को रद्द करने, वेज रिवीजन जल्द पूरा कराने, बकाया एरियर का भुगतान करने, छुट्टियों की संख्या बढ़ाने, पदोन्नति नीति को बदलने, इंसेंटिव फॉर्मूले में संशोधन सहित 30 सूत्री मांग को ले 10 अक्तूबर को हड़ताल बुलायी है. अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य किशोर सोरेन सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे.

हड़ताल मजदूरों के प्राप्त अधिकार बचाने की लड़ाई : सीटू

इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से हॉट स्ट्रीप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में सभा की गयी. यूनियन के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि आहूत हड़ताल मजदूरों की अब तक प्राप्त अधिकार बचाने की लड़ाई है. आज एक-एक कर सामूहिक सौदेबाजी करने की व्यवस्था को दरकिनार करके मालिक पक्षीय निर्णय लिया जा रहा है. एमओयू को चार साल बीतने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं बन पाया है. इसीलिए मजदूरों ने फैसला लिया है कि हड़ताल को हर हाल में सफल बनायेंगे. सभा को आरआर पन्ना, संजय अंबेडकर, जमील अख्तर ने संबोधित किया. अध्यक्षता हॉट स्ट्रीप मिल के देव कुमार ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola