Bokaro News : अज्ञात वाहन की टक्कर से मालवाहक के चालक की मौत

Published at :30 Jan 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : अज्ञात वाहन की टक्कर से मालवाहक के चालक की मौत

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 काशीझरिया काजू वन के समीप हुई घटना, शिवशक्ति काॅलोनी सुखदेव नगर चास का रहने वाला था सपन पाल

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 काशीझरिया काजू वन के समीप मालवाहक व अज्ञात वाहन की टक्कर में मालवाहक के चालक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार मालवाहक (जेएच09ए,टी 7345) पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) की ओर से आ रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी. इसमें मालवाहक का चालक सपन पाल (39 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया.

पिंड्राजोरा पुलिस चालक को घायलावस्था में सदर अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया. सपन पाल शिव शक्ति काॅलोनी सुखदेव नगर चास का रहने वाला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, वहीं मालवाहक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुहासे के कारण सड़क हादसा हुआ.

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बोकारो, बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर खनन विभाग की ओर से बुधवार की देर शाम विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया गया. बीएस सिटी थाना अंतर्गत पत्थरकट्टा चौक-राम मंदिर मुख्य पथ पर अवैध रूप से बालू लेकर जाते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया. ट्रेक्टर को जब्त कर बीएस सिटी थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू समेत पुलिस बल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola