Bokaro News : ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार तीन युवक जख्मी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 17 Apr 2025 11:09 PM
Bokaro News : कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर में एनएच 23 पर स्थित भावना फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम हुई घटना, दो की स्थिति गंभीर, एक युवक भाग निकला
कसमार, कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर में एनएच 23 पर स्थित भावना फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम को अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार तीन युवक जख्मी हो गये. घटना के तुरंत बाद स्कूटी लेकर एक युवक भाग निकला, जबकि दो युवक सड़क किनारे पड़े रहे. दोनों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस दी और दोनों घायलों को जैनामोड़ रेफरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया.
घायलों की पहचान बोकारो के भर्रा निवासी के रूप में हुई
घायलों की पहचान बोकारो के भर्रा निवासी मो जिगर अंसारी व मोहम्मद साहिल शाह के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक एक बोरे में बकरी लेकर पोंडा बनगजरा के रास्ते तेज गति से बोकारो जा रहे थे. इसी बीच रांची की ओर से आ रहे एक अज्ञात टेलर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. इधर कसमार पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों के बारे में बकरी चोरी कर भागने की बात सामने आयी है. जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










