Bokaro News : लैब तकनीशियन को खोजनेवालों को मिलेंगे 2.5 लाख

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लैब तकनीशियन को खोजनेवालों को मिलेंगे 2.5 लाख

Bokaro News : परिजनों व बोकारो पुलिस ने इनाम की घोषणा, 27 अगस्त 2025 से लापता हैं सेक्टर छह ए निवासी संतोष कुमार, खोजने में अब तक बोकारो पुलिस नाकाम.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर छह थाना क्षेत्र से 27 अगस्त-2025 से लापता सेक्टर छह ए निवासी लैब तकनीशियन संतोष कुमार को खोजने में अब तक बोकारो पुलिस नाकाम रहीं. परिजनों (पत्नी एम कुमारी व पुत्र अंकित कुमार) ने संतोष के बारे में सूचना देनेवालों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की है. घोषणा संबंधी वीडियो परिजनों ने सोशल साइट पर जारी की है. वहीं बोकारो पुलिस ने भी संतोष के बारे में जानकारी देनेवालों को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इस संबंध में एसपी हरविंदर सिंह ने पंपलेट जारी किया है. इसमें बताया है कि परिजनों के साथ-साथ बोकारो पुलिस भी 50 हजार रुपया इनाम के रूप में देगी.

सेक्टर छह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगीता कुमारी सहित कई थानेदारों की टीम ने लापता संतोष को खोजने के लिए स्क्वायड डॉग का सहारा लिया. डॉग सेक्टर 11 के जंगल में जाकर घूमता रहा. कई दिनों तक डॉग को घुमाया गया. कोई फायदा नहीं हुआ. ड्रोन कैमरा का सहारा लिया. सेक्टर 11 के सुनसान पडे एक-एक ब्लॉक को छाना गया. सेक्टर छह से लेकर शहर के सभी चौक-चौराहों का सीसीटीवी फुटेज देखा गया. अब तक सभी प्रयास विफल रहे.

एसआइटी का हुआ है गठन

संतोष को खोजने के लिए एसपी हरविंदर सिंह ने एसआइटी (10 सितंबर 20025 को गठित) का गठन किया. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एसआइटी ने कई बार आवास से लेकर सेक्टर 11 तक चक्कर काटा. सेक्टर छह में प्रवेश करनेवाले मुख्य रास्ते सहित आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की. संतोष के मित्रों से मुलाकात की. संतोष के बैठक करने वाले कई स्थल का निरीक्षण किया. क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों की छानबीन की. संतोष के रोजमर्रा के संपर्क में रहनेवाले कई लोगों का कांट्रेक्ट नंबर व नाम नोट किया. बिहार में छापेमारी की. एक महिला को कब्जे लें लेकर पूछताछ की. इसके बाद भी अब तक संतोष का कुछ पता नहीं चला. मामले की गंभीरता से जांच के लिए कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एसपी से बात भी की. स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंप कर लापता संतोष को खोजने के लिए दबाव भी बनाया. पर अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आ पाया. बता दें कि संतोष 27 अगस्त 2025 की सुबह 6.30 बजे के करीब अपने आवास से निकले. इसके बाद नहीं लौटे. संतोष पिंड्राजोरा सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola