Bokaro News: मजदूर को बंधुआ बनाने के लिए सरकार ने बनाया है कानून : महामंत्री

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो ने 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल को लेकर मशाल जुलूस निकाला.

विज्ञापन

बोकारो, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो ने 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल को लेकर मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला. सिटी सेंटर, सेक्टर चार में जुलूस में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर वर्ग को बंधुआ मजदूर बनाने वाली कानून बनाकर लायी है. जब मजदूर वर्ग के पास पॉकेट में खरीदने के लिए रुपए पैसे ही नहीं होगा, तो बाजार की चकाचौंध खत्म हो जायेगी. कहा कि मुट्ठी भर धनाढ्य वर्ग से शहर या कारखाने का विकास नहीं हो सकता है. हड़ताल का आमलोग भी सहयोग करें. सीटू के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि चार लेबर कोड रद्द किए जाने की मांग पर मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. श्री गोरांई ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार मेहनतकशों के जीवन व जीविका पर संगठित हमले कर रही है. वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार देश की प्राकृतिक संपदा लूट के लिए काॅरपोरेट घरानों को खुली छूट दे रही है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों – किसानों के अधिकारों को सीमित करते हुए उन्हें गरीबी के दलदल में धकेल रही है. हड़ताल विरोध की ओर उठा मजबूत कदम है. अध्यक्षता आरआर दास ने की. सभा को ऐक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, सीटू के आरएन सिंह, एटक के सत्येंद्र कुमार, धनंजय कुमार एआईयूटीयुसी के सुभाष प्रमाणिक व बीएसएसआर यूनियन के देवाशीष पाल ने संबोधित किया. इधर, जय झारखंड मजदूर समाज की बैठक सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में हुई. महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनो को समाप्त कर लाये गये चार लेबर कोड के खिलाफ हड़ताल का समर्थन होगा. कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जबसे सत्तासीन हई है, तबसे मजदूरों का आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ते जा रहा है. इधर, बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के महामंत्री विनोद कुमार ने बयान जीरी कर कहा कि हड़ताल में संघ शामिल नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola