Bokaro News : पेट्रोल पंप पर काम करनेवाला बिजली मिस्त्री ही करता था बैटरी की चाेरी, चार गिरफ्तार
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 18 Jun 2025 11:46 PM
Bokaro News : बालीडीह, जरीडीह व चास मु थाना क्षेत्र के पंप से करता था बैटरी चोरी, चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर के रहनेवाले हैं सभी अभियुक्त.
बोकारो, दो माह से बालीडीह, जरीडीह व चास मु थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से बड़े साइज की बैटरी लगातार चोरी हो रही थी. मंगलवार को गिरोह के चार सदस्यों को बालीडीह पुलिस ने पकड़ा. जांच में पता चला कि मुख्य सरगना सागर कुमार उर्फ इंजीनियर है. जो सभी पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था. चोरी से पहले सभी जगहों पर रेकी करता था. इसके बाद टीम को अलर्ट कर चोरी की घटना को अंजाम देता था. चारों चोर चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर का रहनेवाला है. यह जानकारी बालीडीह थाना में बुधवार को पत्रकारों को मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने दी.
चोरी के उद्भेदन के लिए एसआइटी का किया गया गठन
डीएसपी श्री गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटना को लेकर एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया. एसआइटी ने घटना का उद्भेदन बुधवार को कर दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में रौशन कुमार वर्मा (30 वर्ष), मुकुल कुमार उर्फ सिल्टू (21 वर्ष), सागर कुमार उर्फ इंजीनियर (22 वर्ष), अनुराग कुमार (23 वर्ष) शामिल है. सभी अभियुक्त चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर मुहल्ला के रहनेवाले हैं. रौशन कुमार वर्मा पर गोमिया थाना व मधुबन थाना में आपराधिक मामला दर्ज है. निशानदेही पर पुलिस टीम ने घटना में उपयोगी कार, चोरी का आठ बैटरी, मोबाइल फोन व पिलास को बरामद किया है. पूछताछ के बाद सभी चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छानबीन जारी है.
टीम में ये थे शामिल
छापेमारी टीम में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि चंद्रदेव कुमार, पुअनि अजय कुमार राय, पुअनि शशिकांत ठाकुर, चास थाना के पुअनि संदीप कुमार, तकनीकी शाखा के पुअनि पुष्पराज, आरक्षी बैजनाथ राउत, आरक्षी उमेश कुमार सिंह, हवलदार जबरा मुंडू, आरक्षी कामेश्वर महतो, तकनीकी शाखा के भागीरथ कुमार शामिल थे. टीम के सदस्य टेक्निकल सेल के इनपुट पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










