Bokaro News : बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Bokaro News : स्वामी सहजानंद महाविद्यालय चास में सम्मान समारोह का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं ने नाम किया है रोशन.

विज्ञापन

चास, स्वामी सहजानंद महाविद्यालय चास में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह व सचिव लालमोहन शर्मा, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के दान दाता भागीरथ शर्मा, परीक्षित माहथा, भुवन शर्मा थे. अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के छात्र छात्राएं को सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में अनामिका रानी, मधु कुमारी, गोल्डी कुमारी, सिद्धार्थ शंकर, अंजलि कुमारी, प्रिया दास, बासु महतो, अनिकेत साहू, मलय मृणाल, विश्वनाथ गोराई, विक्रम कुमार, समीर बाउरी, गुलशन कुमार, सूरज गुप्ता, सूरज दत्ता, सुमित कुमार, बैद्यनाथ गोप, आर्यन पांडेय, नवीन कुमार शामिल हैं .पूर्व प्राध्यापक नित्यानंद कश्यप ने मंच का संचालन और प्राचार्य प्रो अवधेश कुंदन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि प्रो नवीन कुमार महतो, प्रो आशुतोष महथा, डॉ राम कृष्ण महतो, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ शरत चंद्र शर्मा, प्रो मुरारी मोहन सिंह, प्रो दुर्गा चरण महतो, प्रो सुधा कुमारी, डॉ रेखा कुमारी, डॉ उमा पद महतो, नंदकिशोर सिंह चौधरी, अमरनाथ झा, गौतम महथा, कुमार अनिल, राहुल चौधरी, राम शंकर महतो, विनोद यादव, दिलीप सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं एस एस इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद बोकारो विधायक व कॉलेज के सचिव महावीर सिंह चौधरी ने मेधावी छात्रों के बीच मोमेंटो और सर्टिफिकेट का वितरण किया. मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामा राउत, कांग्रेस नेता धनंजय सिंह, प्रो गोपाल गोप सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola