Bokaro news : छोटे प्रयासों से भी जटिल समस्याओं का समाधान संभव : डॉ विनय

Updated:
विज्ञापन
Bokaro news : छोटे प्रयासों से भी जटिल समस्याओं का समाधान संभव : डॉ विनय

Bokaro news : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में अंतर सदन विज्ञान प्रदर्शनी व बाल अधिकार प्रतियोगिता-सृजन का हुआ आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में गुरुवार को अंतर सदन विज्ञान प्रदर्शनी व बाल अधिकार प्रतियोगिता-सृजन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बीआइटी मेसरा के अधिशासी निदेशक, पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक व कई तकनीकी पुस्तकों के लेखक प्रो डॉ विनय शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यही वह अवस्था है, जब उन्हें अपनी आंख, कान, नाक व दिमाग खोले रखने की जरूरत है. जब वे सजग, सतर्क व चौकस रहेंगे, तो ही सफलतापूर्वक लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे. छोटे प्रयासों से भी जटिल समस्याओं का समाधान संभव है. आयोजन में 150 छात्र-छात्राओं ने जहां अपने प्रदर्शों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की, वहीं बाल अधिकारों को लेकर अपनी आवाज भी मुखर की. जूनियर व सीनियर वर्गों में विज्ञान प्रदर्शनी, बाल अधिकार और रोबोटिक्स प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता को मिलाकर लगभग 40 स्टॉल लगे. रोबोटिक्स, क्विज व आइटी प्रतियोगिता हुई. प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने मुख्य अतिथि व निर्णायकों को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया. दीये की मनोरम आकृति में तैयार सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र बने रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola