Bokaro News : सेंगेल अभियान ने आदिवासियों को बचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सेंगेल अभियान ने आदिवासियों को बचाने का लिया संकल्प

Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान ने सेक्टर -12 ए में बोकारो जोन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया.

विज्ञापन

बोकारो, आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से बुधवार को सेक्टर -12 ए में बोकारो जोन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. अध्यक्षता बोकारो सेंगेल जिलाध्यक्ष सह जोनल हेड सुखदेव मुर्मू व संचालन प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन ने किया. मुख्य अतिथि दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, बंगाल से विशिष्ट अतिथि के रूप सेंगेल केंद्रीय संयोजक व हुगली जोनल हेड लखीनारायण किस्कू शामिल थे. सोनाराम सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी समस्याओं से अवगत है, लेकिन लड़ नहीं पा रहे है. ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर आदिवासियों को बचाना है. केंद्रीय संयोजक हराधन मार्डी, प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू,सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, प्रदेश संयोजक सह बोकारो जोनल परगना करमचंद हांसदा, लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति के सचिव लोबिन मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर फूलचंद किस्कू, भीम मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, ललिता सोरेन, सविता मार्डी, कालीचरण किस्कू, विजय मार्डी, लखन मुर्मू , उर्मिला टुडू, सोनाराम मुर्मू, राजेश मुर्मू, भूटेल किस्कू, हरिश्चंद्र मुर्मू, जगदीश हांसदा, रिझू मुर्मू, संजय प्रसाद टुडू, रामसुंदर बेसरा, संतोष सोरेन,दिलीप किस्कू, रामप्रसाद सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola