Bokaro News : सम्मानजनक बोनस कर्मियों का अधिकार : महामंत्री

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सम्मानजनक बोनस कर्मियों का अधिकार : महामंत्री

Bokaro News : बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन की सेक्टर चार जी स्थित कार्यालय में बैठक, एनुअल सेल परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम फाॅर्मूला रद्द करने की मांग.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) के सेक्टर चार जी स्थित कार्यालय में सभी विभागीय प्रतिनिधियों की बैठक गुरुवार को हुई. यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि प्लांट के कर्मी हर परिस्थिति में उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण प्लांट में नये-नये कीर्तिमान बन रहे हैं. इसलिए एक सम्मानजनक बोनस कर्मियों का अधिकार है. 20 सितंबर को दिल्ली में बोनस को लेकर सेल मैनेजमेंट व एनजेसीएस की बैठक आहूत है. यूनियन प्रबंधन से ये मांग करती है कि सेल-बीएसएल में एनुअल सेल परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत वर्तमान में, जो फाॅर्मूला बना हुआ है, उसको रद्द किया जाये. अन्य पीएसयू कंपनियों व स्टील सेक्टर की कंपनियों की तर्ज पर नया फार्मूला बनाया जाये, ताकि सेल के कर्मचारियों को भी अन्य स्टील सेक्टर की कंपनियों के कर्मचारियों की तरह सम्मानजनक बोनस राशि मिले. यह भी सुनिश्चित किया जाये कि हर वर्ष, जो राशि मिले, वह उससे पिछले वर्ष मिली हुई राशि से ज्यादा होनी चाहिए.

किसी भी हालत में दुर्गा पूजा से पहले दिया जाये बोनस : अध्यक्ष

यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि त्योहारों के सीजन में बोनस का इंतजार कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार जनों को भी रहता है. इसके अलावा शहर के बाजार व दुकानदारों की भी रौनक इस बोनस राशि से प्रभावित होती है. इसलिए इस बात को भी सुनिश्चित करना चाहिए कि दूसरे अन्य संस्थानों की तरह किसी भी हालत में बोनस की राशि दुर्गा पूजा से पहले दी जाये. बैठक में संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, संगठन मंत्री विकास कुमार, नबा हेंब्रम, ललित उरांव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, चंदन कुमार, नितेश कुमार सिंह, राकेश सिन्हा, संटू कुमार सहित सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी ने सम्मानजनक बोनस की डिमांड करते हुए कहा कि बीएसएल-सेल में रिकाॅर्ड उत्पादन हुआ है, जिससे प्लांट को मुनाफा हुआ है. इसलिए बोनस अधिक मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola