Bokaro News : रेलवे इंजीनियर को चेक बाउंस के दो मामलों में एक साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रेलवे इंजीनियर को चेक बाउंस के दो मामलों में एक साल की सजा

Bokaro News : एक लाख 40 हजार का जुर्माना भी लगाया, हुसैन अली चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में इंजीनियर हैं.

विज्ञापन

बोकारो, न्यायिक दंडाधिकारी मनीष मिश्रा की अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े दो मामलों में बोकारो स्टील सिटी के उकरीद बस्ती निवासी हुसैन अली (पिता मो. खलील अंसारी) को गुरुवार को दोषी करार दिया है. अदालत ने दोषी को दोनों मामलों में छह-छह महीने की कैद की सजा सुनायी. एक लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. तय समय में जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त चार महीने की सजा भुगतनी होगी. हुसैन अली चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में इंजीनियर हैं.

हिंदपीढ़ी रांची की रहने वाली शरजील साबा ने दर्ज कराया था मामला

अदालत का यह फैसला हिंदपीढ़ी रांची की रहने वाली शरजील साबा की ओर से दर्ज मामले में आया है. अधिवक्ता विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के अनुसार शिकायतकर्ता व दोषी की शादी 12 फरवरी 2024 से पहले हुई थी. डेढ़ साल में ही तलाक हो गया था. तलाक के बाद शादी में हुए खर्च को चुकाने के लिए आरोपी ने सात लाख रुपये का चेक दिया था. जो बाउंस कर गया. इस पर पीड़िता ने तीन मई 2024 को मुकदमा दायर किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola