Bokaro News : गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें पूजा समितियां व स्वयंसेवी संगठन
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 Sep 2025 11:18 PM
Bokaro News : जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन ने दुर्गा पूजा को लेकर जारी किये सुरक्षा निर्देश, एसपी ने टीम के साथ लिया निर्माणाधीन पूजा पंडालों का जायजा.
बोकारो, जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से दुर्गा पूजा, दशहरा मेला व रावण वध पर आमजन की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किया गया. प्रशासन ने अपील की है कि सभी नागरिक, पूजा समितियां व स्वयंसेवी संगठन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना व आपदा से बचा जा सके. डीसी श्री झा ने कहा कि यह त्योहार हमारी आस्था व संस्कृति का प्रतीक है. सभी नागरिकों से अपील है कि वह जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के निर्देशों का पालन करें. सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद उठायें.
एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. दुर्गा पूजा समितियों से पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गयी. साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ सामंजस्य बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की बात कही गयी. टीम में सिटी डीएसपी आलोक रंजन सहित विभिन्न थाना के प्रभारी मौजूद थे.दुर्गापूजा समितियों को जारी दिशा-निर्देश
पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए पंडालों में प्रर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगायें, पंडाल में प्रवेश व निकास द्वार के अलग-अलग रास्ते रखें, प्रवेश व निकास द्वार पर पर्याप्त संख्या में वाॅलंटियर की व्यवस्था, मुख्य प्रवेश द्वार व निकास द्वार कम से कम पांच मीटर चौड़ा रखें, प्रवेश कतार लगाकर पुरुष व महिला के लिए व्यवस्था करें, निकास के रास्ते को जगह जगह पर तीर निशान के संकेत से प्रदर्शित करें, भगदड़ से बचाव के लिए भीड़ प्रबंधन की योजना पहले से बनायें, बचाव योजना को प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ साझा करें, पंडाल में बिजली की वायरिंग योग्य व प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से करायें, कुर्सी पर बैठने के लिए दो पंक्तियों के बीच 2.5 फीट का अंतर हो, पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ को एकत्र करके नहीं रखें, रसोई पंडाल से कम से कम 20 मीटर दूर रखें, पंडाल के आसपास अग्निशमन यंत्र, पानी व बालू की व्यवस्था रखें, दुर्गापूजा समिति फायर स्टेशन से आग से बचाव का एनओसी प्राप्त करें, पंडाल में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था किट के साथ रखें, प्रत्येक पंडाल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखें, लाउडस्पीकर के साथ इमरजेंसी नंबर को प्रदर्शित करें, रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं करें, अग्निशमन व एंबुलेंस के लिए पर्याप्त रास्ता खुला रखें, पंडाल सड़क के किनारे नहीं बनाये, ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो व मूर्ति विसर्जन के दौरान नदियों व तालाबों आदि के अंदर जाने में सावधानी बरतें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










