Bokaro News : पुलिस-प्रशासन से उठ रहा है जनता का भरोसा : अर्जुन मुंडा

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 16 Apr 2025 11:25 PM

विज्ञापन

Bokaro News :जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का किया स्वागत, जमशेदपुर से गिरिडीह एक निजी कार्यक्रम में होने जा रहे थे शामिल

विज्ञापन

जैनामोड़, जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत भाजपाइयों ने किया. यहां श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में मर्डर, चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ रही है. पुलिस प्रशासन से जनता का विश्वास उठता जा रहा है. जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. राज्य सरकार आपराधिक लोगों को संरक्षण दे रही है. इसलिए राज्य में अपराध बढ़ते जा रहे हैं. पूर्व सीएम श्री मुंडा ने कहा कि बंगाल में जो घटना हो रही है, उसे प्रशासन को देखना चाहिए. बता दें कि श्री मुंडा जमशेदपुर से गिरिडीह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है. इस दौरान उन्होंने भाजपाइयों से परिचय प्राप्त कर हाल-चाल जाना.

ये थे मौजूद

मौके पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण, रोहित लाल सिंह, अर्जुन सिंह, सुभाष चंद्र महतो, संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, सुनील मंडल, विक्रम गोस्वामी, शंकर रजक, सुभाष महतो, अनिल स्वर्णकार, संजय सिंह, जय नारायण मरांडी, बालेश्वर मुर्मू , रघुनाथ टुडू, सुनील मंडल, विक्रम गोस्वामी, बैद्यनाथ नायक, अंबुज महतो, सुमित जायसवाल, अनिता गुप्ता, राकेश मधु, महेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

पेटरवार : पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

पेटरवार, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बुधवार को पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. नेतृत्व भाजपा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल ने किया. वे कुछ देर के लिए यहां रुके थे. पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विषय पर चर्चा की. मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, ब्रजेश कुमार मिश्रा, डॉ अजय महथा, रितेश सिन्हा, कुम्मू मुंडा, स्वरूप सहाय, राजू सिन्हा, प्रकाश रवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola