Bokaro News: मरीजों के लिए विश्वास की प्रतिमूर्ति होती हैं नर्स : डॉ करुणामय

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 Apr 2025 10:47 PM

विज्ञापन

Bokaro News: बीजीएच के स्कूल ऑफ नर्सिंग में जनरल नर्सिंग व मिडवाइफरी के प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

विज्ञापन

बोकारो, बीजीएच के स्कूल ऑफ नर्सिंग में जनरल नर्सिंग व मिडवाइफरी के प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ. मुख्य अतिथि डीएमएस डॉ बीबी करुणामय ने उद्घाटन किया. कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, संवेदना व समर्पण का प्रतीक है. छात्राएं मानव सेवा के प्रति समर्पित रहे. एक नर्सिंग सिस्टर प्रत्येक मरीज के लिए आशा, सहानुभूति व विश्वास की प्रतिमूर्ति होती है.

40 छात्राओं को दिलायी गयी शपथ

डीएमएस ने 40 छात्राओं को शपथ दिलायी. छात्राओं का स्वागत प्राचार्या नीलिमा कुमारी ने स्वागत किया. प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. संचालन तृतीय वर्ष की छात्रा तनुश्री व अनुष्का ने किया. मौके पर सीएमओ डॉ आनंद कुमार, डॉ अनिंदो मंडल, डॉ इंद्रनील चौधरी, डॉ वर्षा घाणेकर, डॉ सोफिया सहित अन्य चिकित्सक व नर्सिंग छात्राएं मौजूद थी.

बीएसएल : बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ दी मंथ अवॉर्ड वितरण

बोकारो, बीएसएल एचआरडी सेंटर में शुक्रवार को मार्च 2025 के लिए बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ दी मंथ अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इसमें आठ कर्मचारियों को कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. समारोह में इडी संकार्य सीआर महापात्रा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हरिमोहन झा सहित पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक व परिवार के सदस्य शामिल हुए. इडी श्री महापात्रा ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है. कर्मचारियों को अपने रोज के कार्यों के अलावा हर दिन नयी चुनौतियों को स्वीकार कर समाधान निकालना चाहिए. विकास की गति को बनाये रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola