ePaper

Bokaro News: मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

Updated at : 24 Feb 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

Bokaro News: चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना केंद्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण.

विज्ञापन

बोकारो, चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार समेत अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा हुई. बता दें कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को होगी. बताया गया कि मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. केवल डीइओ सह डीसी द्वारा अनुमति प्राप्त पदाधिकारी व मतगणना कर्मी ही मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं, प्राधिकृत मीडिया कर्मियों को मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी. इसके अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अंदर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी.

मतगणना हाल, स्ट्रांग रूम व बैरिकेडिंग व्यवस्था का किया अवलोकन

चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद की मतपेटियों की गणना के लिए चिन्हित मतगणना हॉल का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक मतपेटियों के सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था व अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा हुई. साथ ही निर्वाची पदाधिकारी, अभ्यर्थी व अधिकृत अभिकर्ताओं के प्रवेश व निकासी मार्ग को अलग-अलग सुनिश्चित करने, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित रखने व बैरिकेडिंग को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया.

मीडिया सेंटर, मेडिकल सुविधा व हेल्प डेस्क की तैयारियों की समीक्षा

मीडिया कर्मियों के लिए बनाये गये मीडिया सेंटर, चिकित्सीय सहायता के लिए मेडिकल टीम की तैनाती व हेल्प डेस्क की व्यवस्था की समीक्षा हुई. मीडिया प्रतिनिधियों को सुगम सूचना उपलब्ध कराने, पेयजल, शौचालय व बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश गया. साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस व प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

वाहन पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन व साइनेज पर विशेष ध्यान

मतगणना कर्मियों, पदाधिकारियों, पुलिस बल, अधिकृत मीडिया प्रतिनिधि, अभ्यर्थी व अभिकर्ता के लिए अलग-अलग वाहन पार्किंग स्थल का चिन्हांकन किया गया है. आमजनों के लिए भी निर्धारित क्षेत्र तय किये गये हैं. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करने, महत्वपूर्ण स्थानों पर स्पष्ट साइनेज व दिशा-सूचक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया.

अव्यवस्था व अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को समय से पूर्व उपस्थित होने, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करने व निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया. डीइओ श्री झा ने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न करायी जायेगी. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शफीक आलम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत टोपन्नो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola