Bokaro News: एक माह तक जिले के सभी पैक्स में चलेगा सदस्यता अभियान : श्वेता गुड़िया

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 Apr 2025 11:24 PM

विज्ञापन

Bokaro News: पिंड्राजोरा पैक्स ने चलाया अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन, सरकार की ओर से चलाये जा रहे अभियान का लाभ लेने की अपील

विज्ञापन

पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा पैक्स लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया व संचालन पैक्स प्रबंधक गोपन कुमार महतो ने किया. श्वेता गुड़िया ने कहा कि जिले के सभी पैक्स में सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा. यह अभियान एक माह तक जिले के सभी पैक्स में चलाया जाये. इसमें प्रत्येक पैक्स के अंतर्गत हर एक परिवार से एक व्यक्ति को पैक्स की सदस्यता लेनी चाहिए. सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान का लाभ लेना चाहिए.

करायी जायेंगी गतिविधियां

वही सहकारिता निबंध पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पैक्स के माध्यम से तीन गतिविधियां करायी जायेगी. इसमें बीज व उर्वरक की व्यवसाय तथा सीएससी आइडी पैक्स के माध्यम से ही काम कराया जाएगा. सदस्यता अभियान के पूर्व पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग की मदद से सदस्यता अभियान चलाया गया.

ये थे माैजूद

मौके पर बीसीओ राणा रमेश कुमार सिंह, पिंड्राजोरा पैक्स अध्यक्ष उमेश चंद्र महतो, शोभा रानी महतो, योगेश्वर महतो, हरिपद गोप, रघुनाथ टुडू, आषाढ़ी महतो, दिलीप कुमार महतो, पशुपति महतो, अमित कुमार, निरंजन महतो, संतोष कुमार, श्रीमंत कुमार, सुंदरलाल, गीता देवी, मेनका माहताइन, साधु महतो आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola