Bokaro News : अक्षय तृतीया को लेकर बाजार तैयार, 10 करोड़ का होगा कारोबार

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Apr 2025 11:19 PM

विज्ञापन

Bokaro News : अक्षय तृतीया को नये कार्यों की शुरुआत, खरीदारी, निवेश, विवाह, गृह प्रवेश व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ तिथि माना जाता है.

विज्ञापन

बोकारो, अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जायेगा. बोकारो में अनुमानित तौर पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार होगा. बता दें कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है. अक्षय तृतीया को नये कार्यों की शुरुआत, खरीदारी, निवेश, विवाह, गृह प्रवेश व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ तिथि माना जाता है. इस दिन किए गए शुभ कार्य अक्षय फल प्रदान करता है. इस दिन सोना व अन्य महंगी वस्तुएं खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है. इस बात को बाजार भी जानता है.

ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के दिये जा रहे छूट

खासकर बोकारो का सर्राफा बाजार पर्व को लेकर उत्साहित है. पर्व पर 80 प्रतिशत खरीदारी आभूषणों की होती है. बाजार ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का छूट प्रदान कर रहा है. कहीं सोना की कीमत में चार से पांच हजार रुपये की छूट दी जा रही है, तो कहीं मेकिंग चार्ज पर 15-25 प्रतिशत छूट दी जा रही है. वहीं हीरा के गहना खरीदारी पर भी भारी छूट दी जा रही है. सोना की कीमत अधिक होने के कारण दुकानदार हल्का वजन के डिजाइन वाले गहना की लंबी रेंज रखे हैं. ताकि, किसी ग्राहक की खरीदारी में आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बने.

बन रहा है दुर्लभ संयोग

अक्षय तृतीया पर एक दुर्लभ राजयोग बन रहा है, जो लगभग 100 वर्षों के बाद बन रहा है. तृतीया तिथि का प्रवेश 29 की रात 8:12 बजे से होगा. 30 अप्रैल को संध्या 6:00 बजे तक तृतीया तिथि प्रभावी रहेगी. लोगों की माने तो अक्षय तृतीया निवेश का मौका देता है. सोना निवेश का अच्छा माध्यम है. जिस रफ्तार से सोना की कीमत में इजाफा हो रहा है, एक साल में अच्छा रिर्टन मिलने की उम्मीद है. कई लोग पर्व में वाहनों की खरीदारी को लेकर भी विभिन्न ऑटोमोबाइल शो-रूम में बुकिंग कराये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola