Bokaro News : कसमार के त्रियोनाला में धूमधाम से हुई मड़ई जातरा पूजा

Bokaro News : सैकड़ों ग्रामीणों ने मड़ई स्थल पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा, झूमर नृत्य का भी किया गया आयोजन, दी गयी बलि
कसमार, कसमार प्रखंड अंतर्गत हिसीम पंचायत के त्रियोनाला में मंगलवार को मड़ई जातरा का आयोजन हुआ. इस दौरान विधि-विधान और धूमधाम से मड़ई की पूजा हुई. गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मड़ई स्थल पर पूजा- अर्चना में हिस्सा लिया. इस दौरान बकरे की बलि भी चढ़ायी गयी. झूमर नृत्य का आयोजन भी हुआ. पश्चिम बंगाल के झूमर दलों ने आकर्षक झूमर नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीणों को झूमने थिरकने के लिए विवश कर दिया.
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई चित्रगुप्त महतो ने किया. उन्होंने कहा की मड़ई जातरा हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है. अपनी परंपराओं को बचाकर ही हम झारखंड की अस्मिता को सुनिश्चित कर सकेंगे. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है. संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य जगेश्वर मुर्मू ने कहा कि त्रियोनाला में मड़ई जातरा की परंपरा प्रारंभिक समय से रही है. इस परंपरा को नयी पीढ़ी के युवाओं ने भी इसे उसी प्रकार आगे बढ़ाने का काम किया है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि फणींद्र मुंडा, सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.जरीडीह प्रखंड के विभिन्न जगहों पर माघी काली पूजा की धूम
जैनामोड़, जरीडीह प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मंगलवार की देर रात माघी काली पूजा की शुरुआत हुई. दो दिनों तक चलने वाले इस पूजनोत्सव के पहले दिन मंगलवार की सुबह से ही काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान जैनामोड़ स्थित मिश्रा साइड सहित आसपास के कई प्रखंडों से आए श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की. मौके पर लक्ष्मण कुमार नायक, जगतपति सिंह, मस्तान मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




