Bokaro News : प्रेमी युगल बरामद, युवक को भेजा गया जेल

Updated at : 26 Feb 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : प्रेमी युगल बरामद, युवक को भेजा गया जेल

Bokaro News : 15 फरवरी को अपने आवास से शाम सात बजे लापता हुई थी नाबालिग किशोरी, पिता ने हरला थाना में दर्ज कराया था मामला

विज्ञापन

बोकारो, हरला पुलिस ने बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा (नाबालिग प्रेमिका व बालिग प्रेमी) को बरामद किया. नाबालिग का बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं प्रेमी को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया. मामले के उद्भेदन के लिए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने टीम का गठन किया था. जानकारी के अनुसार सेक्टर नौ की रहनेवाली नाबालिग 15 फरवरी को अपने आवास से शाम सात बजे लापता हो गयी. इस संबंध में उसके पिता ने हरला थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले में पेटरवार निवासी मनु कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह पर शक जताया था. एसपी ने हरला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम बनायी. टीम को छानबीन के दौरान तकनीकी शाखा के जरिये पता चला कि मनीष रांची में है. पुलिस टीम ने रांची में दबिश देकर युवक को बरामद किया. उसने बताया कि नाबालिग पेटरवार थाना के चांदो स्थित उसके घर में परिवार के साथ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी टीम पेटरवार पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया. पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया. टीम में हरला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, पुअनि संजय कुमार राय, पुअनि अन्नजय कुमार, आरक्षी नरेश मंडल, चालक मुनसार अहमद को शामिल थे.

प्रयागराज से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

चंदनकियारी, बरमसिया ओपी क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव निवासी 40 वर्षीय निमाई मांझी की मंगलवार रात को प्रयागराज कुंभ से लौटने के दौरान मुगलसराय स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. इसकी सूचना उनके साथियों ने परिजनों को दी. परिजनों शव को लेकर बुधवार की देर शाम गांव पंहुचे. जानकारी के अनुसार निमाई अपने 35 साथियों के साथ कुंभ स्नान के लिए रविवार को गये थे. मंगलवार को प्रयागराज स्टेशन से ट्रेन से धनबाद लौट रहे थे. इसी दौरान मुगलसराय स्टेशन के बाद घटना घटी. बुधवार सुबह को परिजन मुगलसराय स्टेशन पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola