Bokaro News : जीवन मूल्यवान, सावधानी बरतें व सुरक्षित यात्रा करे : संजीव कुमार

Published at :28 Jan 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जीवन मूल्यवान, सावधानी बरतें व सुरक्षित यात्रा करे : संजीव कुमार

Bokaro News : एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने को लेकर लाेगों को किया गया प्रेरित

विज्ञापन

चास, सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को बोकारो के चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षक व बीएड एवं डीएलएड सेमेस्टर 2024- 26 के छात्र-छात्राओं की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया. नेतृत्व महाविद्यालय के एचओडी संजीव कुमार ने किया. एचओडी श्री कुमार ने लोगों से आग्रह किया जीवन बहुत बहुमूल्य है. सावधानी बरतें व सुरक्षित यात्रा करे. आपके साथ आपके परिवार का भी जीवन जुड़ा हुआ है. इस दौरान डाॅ रिमझिम कुमारी, प्रोफेसर रूप लता सिंह, कुमकुम कुमारी, नीलू कुमारी, अखिलेश कुमार, अनामिका कुमारी, आइपी सिंह, शालीग्राम सिंह, श्वेता कुमारी, राजेश कुमार, सौरव कुमार, जितेन, शिवा सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, बैनर व पंपलेट के साथ महाविद्यालय परिसर से चीराचास पांडेय पुल तक जागरूकता अभियान चलाया. सड़क पर बिना हेलमेट बाइक या पीछे बैठे लोग को भी हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया. महाविद्यालय परिसर में सुरक्षित सड़क सुरक्षा की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. हरला थाना में मेगा मेडिकल कैंप लगा, 150 लोगों की हुई जांच बोकारो, सेक्टर नौ स्थित हरला थाना प्रांगण में मंगलवार को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. उद्घाटन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने किया. चिकित्सकों ने कहा कि कैंप का लाभ हर व्यक्ति को उठाना चाहिए. मेडिकल कैंप में 150 लोगों की जांच विभिन्न विभाग के चिकित्सकों ने की. जरूरत के अनुसार दवा के साथ-साथ उचित सलाह भी दी. थाना प्रभारी श्री कच्छप ने कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की जरूरत है. सामाजिक दायित्व के तहत हर व्यक्ति को समर्थ के अनुसार मेडिकल कैंप लगाना चाहिए. मौके पर एसआइ संजय कुमार राय, सुनील कुमार सिंह, रवि कुमार, धनंजय कुमार, उपेंद्र चौधरी, सुरेश यादव, अमरजीत कुमार, एएसआई सुरेश रविदास, सामद हांसदा, दिलीप रविदास, उमेश कुमार, नरेश मंडल, मुंशी रंजीत कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, सविता कुमारी, अर्पणा कुमारी, मुंसार अहमद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola