Bokaro News : झामुमो का स्थापना दिवस होगा ऐतिहासिक : मंटू यादव

Published at :30 Jan 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो का स्थापना दिवस होगा ऐतिहासिक : मंटू यादव

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर संयोजक मंडली की बैठक, सदस्यता अभियान वर पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से की गयी चर्चा

विज्ञापन

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर संयोजक मंडली की बैठक गुरुवार को बोकारो परिसदन सेक्टर एक में हुई. अध्यक्षता बोकारो महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने की. बैठक में संगठन की मजबूती के लिए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान व चार फरवरी 2025 को धनबाद में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

हर घर से दो-दो सदस्य बनाया जाये

मंटू यादव ने कहा कि झामुमो का उद्देश्य है कि शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाकर हर घर से दो-दो सदस्य बनाया जाये ताकि शहरी क्षेत्र में भी झामुमो और मजबूत हो. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में प्रत्येक पंचायत और वार्ड से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.

जनकल्याण योजनाएं एक-एक व्यक्ति तक पहुंचे

मंटू यादव ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को यह बताना आवश्यक है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याण योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचे.

ये थे मौजूद : मौके पर बीके चौधरी, मो हसन इमाम अंसारी, फिरदौस अंसारी, मदन मोहन महतो, दीपक महतो, प्रमोद तापड़िया, अनिल रजवार, विकास कुमार महतो आदि मौजूद थे.

प्रखंड स्तरीय झामुमो संयोजक मंडली का गठन

पेटरवार, बोकारो जिला के झामुमो पेटरवार प्रखंड समिति के गठन एवं सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन बोकारो जिला झामुमो के संयोजक प्रमुख रतन लाल मांझी की ओर से कर दिया गया है. संयोजक मंडली में पर्यवेक्षक राधानाथ सोरेन व मुक्तेश्वर महतो, संयोजक प्रमुख मनोज टुडू, संयोजक उप प्रमुख प्रकाश महतो तथा संयोजक सदस्य के रूप में मो कौसर हाशमी, कृष्णा महतो, मो. अहसनुल अंसारी, सत्यम प्रसाद, महेश्वर मुर्मू, श्रीराम हेंब्रम, इम्लेश्वर टुडू, रवि हंसदा, लखन कपरदार, शंकर मुर्मू, निलेश किस्कू व लालदेव सोरेन का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola