Bokaro News : समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी : बाटुल

Published at :05 Feb 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी : बाटुल

Bokaro News : जैनामोड़ में तेजस्विनी महिला संघ के पांचवें वार्षिक महाधिवेशन का किया गया आयाेजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर

विज्ञापन

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में बुधवार को तेजस्विनी महिला संघ की ओर से पांचवां वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया. बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि महिला का विकास तभी संभव है, जब महिलाएं शिक्षित होगी. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक श्री बाटुल, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा, बेरमो इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, सीओ प्रणब ऋतुराज, जरीडीह प्रमुख देवनारायण भगत, जरीडीह उप प्रमुख सिथोनी मुर्मू, बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो, राजेश सिंह, मीना देवी, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड प्रतिनिधि, विविध सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता दिप्ती कुमारी ने किया. एसडीएम मुकेश मछुवा ने कहा कि तेजस्विनी से जुड़ कर महिलाएं स्वावलंबी हो रही है. अधिवक्ता दिप्ती कुमारी ने कहा कि महिलाएं तभी स्वावलंबी बनेगी जब खुद के ऊपर निर्भर होगी.तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्ष गायत्री देवी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मौके पर मुखिया दीपिका कुमारी, शांति देवी, गिरेंद्र मिश्रा, पंकज मरांडी, अंबिका देवी, उर्मिला देवी, माना देवी, अंजू देवी, संतोष महतो, सोनिया बेसरा, गुलाब चंद्र, नेहा पराशर, प्रदान संस्था अभि दा, झूमा, शोभा कुमारी, आनंद कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

बाबा तिलका मांझी जयंती मनाने को लेकर बैठक

जैनामोड़, जैनामोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाने को लेकर बैठक की. इसमें 11 फरवरी को जैनामोड़ में धूमधाम से बाबा तिलका मांझी जयंती मनाने का निर्णय लिया. इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यक्रम के प्रभारी अमित सोरेन को बनाया गया है. वहीं कार्यक्रम में महिला-पुरुष संथाली वेशभूषा पहने के साथ पारंपरिक संथाली नृत्य का आयोजन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता पंकज मरांडी व संचालन सोहन मुर्मू ने किया. बैठक में अजय किस्कू, राजाराम सोरेन, तुलसी मरांडी, रंजीत मुर्मू, सूरजदेव हांसदा, विशेश्वर मुर्मू, सोमर मुंडा, शंकर मांझी, लोबेश्वर मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola