Bokaro News: सड़क हादसे में घायल की मौत, गांव में पसरा मातम
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव निवासी साजन घासी के पुत्र समीर घासी (16) की रविवार को बीजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती था.
विज्ञापन
बताया गया कि दस जनवरी को समीर अपने साथी कसमार निवासी वंशी घासी के पुत्र मनीष घासी के साथ साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान कसमार-पेटरवार मुख्य पथ पर सूइयाडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. समीर की मौत की सूचना मिलते ही बगदा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मौ भट्टाचार्य समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










