Bokaro News : चास नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध मोटर वाहन गैराज व अवैध पार्किंग पर करें कार्रवाई

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Jan 2026 11:27 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीडीसी ने दिये दिशा-निर्देश, युवाओं को सड़क सुरक्षा वॉलेंटियर के रूप में प्रोत्साहित करें.

विज्ञापन

बोकारो, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने की. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना व सड़क सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. श्रीमती मजूमदार ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे संचालित अवैध मोटर वाहन गैराज व अवैध पार्किंग की समस्या गंभीर है. नगर निगम प्रशासन अवैध गैराज व अवैध पार्किंग स्थलों की पहचान कर त्वरित व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. इससे यातायात बाधित नहीं हो व दुर्घटनाओं की संभावना कम हो. युवाओं को सड़क सुरक्षा वॉलेंटियर के रूप में प्रोत्साहित करें. इससे युवाओं की भागीदारी से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ेगी. विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों का एक वार्षिक कैलेंडर तैयार करे, ताकि स्कूल, कॉलेज, चौक-चौराहों व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित अभियान चले.

स्कूल बसों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से हो अनुपालन

स्कूल बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. डीटीओ व डीइओ एक संयुक्त बैठक स्कूल प्रबंधन के साथ करें. सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल बसों के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके. ट्रैफिक विभाग हर माह चालान, वाहन जांच, जागरूकता अभियान एवं दुर्घटना से संबंधित आंकड़ों की समेकित रिपोर्ट तैयार कर जिला सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत करें. इसके आधार पर नियमित समीक्षा की रणनीति तय हो. चरगी, पेटरवार से दांतू चौक तक एनएच-23, एनएच-32 व 218 मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित करें. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टिव स्टड्स व डिलाइनेटर एनएचएआइ प्रतिनिधि लगाये.

हिट एंड रन मुआवजा मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल

दुर्घटना में मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान हो, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता समय पर मिल सके. सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी के संयुक्त प्रयास से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था संभव है. हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा आवेदनों की समीक्षा की. डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर एसी मो मुमताज अंसारी, डीटीओ मारुति मिंज, डीइओ जगरनाथ लोहरा, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, यातायात इंस्पेक्टर नीतिश कुमार, उत्पाद अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola