Bokaro News: बीएसएल अधिकारी के घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Bokaro News: बोकारो स्टील सिटी में बीएसएल अधिकारी के घर में आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा था शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.
Table of Contents
Bokaro News|बोकारो, सुनील तिवारी : बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस वन विभाग के अधिकारी गौरव आनंद के सेक्टर 4D आवास संख्या 2120 में रविवार देर रात अचानक आग लग गई. घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
- अग्निशमन की दो गाड़ियों को आग बुझाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
- घटना के समय बाजार गए थे गृहस्वामी, धुआं देखकर पड़ोसियों ने दी सूचना
Bokaro News: क्वार्टर में आग लगने से ब्लॉक में मची अफरा-तफरी
आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना पाकर बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (बोसा) के अध्यक्ष एके सिंह व महासचिव एके पांडे पहुंचे. गृहस्वामी से घटना की विस्तृत जानकारी ली. क्वार्टर में आग लगने के बाद पूरे ब्लॉक में कुछ घंटे के लिए अपना-तफरी का माहौल रहा. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था.
गृह स्वामी को पड़ोसियों ने क्वार्टर में आग लगने की सूचना दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील सिटी स्थित बीएसएल अधिकारी गौरव आनंद शाम के समय मार्केट गए हुए थे. रात लगभग 08:30 बजे के करीब उनके क्वार्टर से धुआं निकल रहा था. पड़ोसियों ने धुआं देखा, तो तत्काल इसकी सूचना श्री आनंद को दी. सूचना पाकर श्री आनंद जब तक क्वार्टर पहुंचे, तब तक आग लग चुकी थी.
दो दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. अग्निशमन के दो वाहन घटना स्थल पर पहुंचे और कुछ घंटे में आग पर काबू पाया. तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
घर में रखा सारा सामान जलकर हो गया राख, कुछ नहीं बचा
गौरव आनंद ने बताया कि शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास वह बाजार गए थे. लगभग एक-डेढ़ घंटे बाद पड़ोसियों ने सूचना दी उनके घर से धुआं निकल रहा है. वह तुरंत क्वार्टर पर पहुंचे. घर का मुख्य दरवाजा खोला, तो देखा कि धुआं भरा हुआ है, तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. अग्निशमन की दो गाड़ियां जल्दी ही पहुंच गई. धुआं के कारण उनको भी आग बुझाने में परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि काफी नुकसान हुआ है. घर का एसी, बेड, अलमीरा सहित सब कुछ जलकर राख हो गया. कुछ भी नहीं बचा है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो में बियाडा की इस्पात कंपनी में लगी आग, करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




