Bokaro News : सत्य व अहिंसा के प्रतीक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

Published at :30 Jan 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सत्य व अहिंसा के प्रतीक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

Bokaro News : पुण्यतिथि पर जगह जगह याद किये गये महात्मा गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झारखंड प्रदेश ओबीसी विभाग ने सेक्टर चार स्थित गांधी चौक पर प्रार्थना सभा का किया आयोजन

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर चार स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को प्रार्थना सभा आयोजित हुआ. आयोजन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झारखंड प्रदेश ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कुशवाहा राकेश कुमार महतो के नेतृत्व में हुआ. श्री महतो ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे, जिनका संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था.

रघुपति राघव राजा राम भजन का सामूहिक गायन हुआ. जगदीश बावला के म्यूजिकल ग्रुप ने भजन की प्रस्तुति दी. मौके पर गंगा नारायण यादव, धीरेंद्र सिंह, गणेश शर्मा, अशोक महतो, रघुनाथ महतो, विदेशी महतो, ठाकुर महतो, भारत महतो, अब्दुल रऊफ, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष दीपू, सहदेव, तारालाल महतो, ज्योतिलाल महतो, सहदेव महतो, देवमुनि सिंह, प्रेम कुमार, अमर राय, शकुंतला देवी, विशेश्वर महतो, कुंवर सिंह व अन्य मौजूद थे.

चंदनकियारी : कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चंदनकियारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस नेता सह पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया. कांग्रेसियों ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. देवाशीष मंडल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मना रहे हैं. उनके आर्दशों और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम को प्रफुल्ल गोप, दयानंद महथा, दुर्गा रजवार, सुमन कुमार साहा, शंकर मिश्र, राजेश हाड़ी, मनोजीत साहा, शब्बीर अंसारी, मिठू मल्लिक, नंदलाल रवानी, विनोद कर्मकार, गणेश रजवार, विश्वजीत गुहा, शैरुन नीशा, शांति देवी, सोनी कुमारी, सलोनी आइन सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola