Bokaro News: कार्यस्थल को कर्मियों के लिए सुरक्षित बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: कार्यस्थल को कर्मियों के लिए सुरक्षित बनाने पर जोर

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में सेफ्टी सर्कल कार्यशाला शुरू.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में ‘सेफ्टी सर्कल स्कीम’ के अंतर्गत तीन दिवसीय सेफ्टी सर्कल कार्यशाला की शुरुआत मंगलवार को हुई. उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने किया. अधिशासी निदेशक श्री दत्त ने कहा कि कार्यशाला सुरक्षा जानकारी को बढ़ाने के साथ एक सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. कार्यस्थल पर जोखिम, खतरों की पहचान व उनके सटीक आकलन (रिस्क एवं हैजर्ड कैलकुलेशन) के महत्व पर बल दिया, ताकि कार्यस्थल को कार्मिकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित व संरक्षित बनाया जा सके. क्यूसीएफआइ के गोपाल प्रसाद सिंह, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), भिलाई बतौर मुख्य संकाय (फैकल्टी) प्रतिभागियों के साथ सेफ्टी सर्कल की अवधारणाओं, खतरा पहचान, जोखिम मूल्यांकन व सतत सुरक्षा सुधार से संबंधित व्यावहारिक व तकनीकी जानकारियां साझा कर रहे हैं. कार्यशाला का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) जेएन यादव व सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) एसकेडी भौमिक ने किया. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बिपिन कृष्ण सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास) नीता बा मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola