Bokaro News : डॉ रत्नप्पा का स्वतंत्रता आंदोलन व संविधान निर्माण में अहम योगदान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : डॉ रत्नप्पा का स्वतंत्रता आंदोलन व संविधान निर्माण में अहम योगदान

Bokaro News : झारखंड सांस्कृतिक मंच के कार्यालय में पदमश्री सम्मानित डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

चास, चास धर्मशाला मोड़ स्थित झारखंड सांस्कृतिक मंच के कार्यालय में सोमवार को पदमश्री सम्मानित, भारत स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय संविधान सभा के सह निर्माता डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनायी गयी. मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड सांस्कृतिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विक्रम कुमार महतो ने कहा कि डॉ रत्नप्पा भारत की संविधान सभा के सदस्य व उसके सचिव चुने गये थे. वे डॉ भीमराव आंबेडकर के साथ भारत के संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों में से एक थे. विक्रम कुमार महतो ने कहा कि डॉ रत्नप्पा ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और लगभग छह वर्षों तक भूमिगत रहे. स्वतंत्रता आंदोलन के लिए उनकी लंबी भक्ति के लिए, उन्हें देशभक्त रत्नप्पा कुम्हार कहा जाता था. 1985 में सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने डॉ रत्नप्पा के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया. जयंती समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा सह झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद प्रजापति, भाजपा बोकारो जिला के जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो, झारखंड प्रजापति (कुम्हार)महासंघ चास प्रखंड अध्यक्ष दीनबंधु महतो, गोपाल शाह ,प्रदीप सिंह, व्यास सहित लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola