Bokaro News: जिला प्रशासन रहा अलर्ट, सभी बूथों पर भी शांतिपूर्ण हुआ चुनाव

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 23 Feb 2026 11:31 PM

विज्ञापन

Bokaro News: चास नगर निगम चुनाव को लेकर डीइओ व एसपी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश.

विज्ञापन

बोकारो, चास नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन अलर्ट रहा. डीइओ सह डीसी अजयनाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. नियंत्रण कक्ष से सभी बूथ की निगरानी की गयी. सुरक्षा व्यवस्था व मूलभूत सुविधा की स्थिति का लगातार आकलन होते रहा. डीइओ ने रवींद्र भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 14 (05/06), मध्य विद्यालय-हरिला के मतदान केंद्र 30 (01/02/03/04) व उत्क्रमित मवि आसनसोल के मतदान केंद्र 29 (01/02/03) के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. मतदाताओं से संवाद किया. हरिला व आसानसोल स्थित केंद्र में प्रचार सामग्री पाये जाने पर 03 प्रत्याशी समर्थक एजेंट को बाहर निकालने का आदेश दिया.

टोटो व ऑटो रिक्शा की थी व्यवस्था

जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग व 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. टोटो व ऑटो रिक्शा से मतदाताओं को बूथ तक लाया गया. प्रशासन के इस व्यवस्था का लोगों ने स्वागत किया. वहीं निगम क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 04/02 में स्याही नहीं होने की सूचना मिली. जिसकी तुरत व्यवस्था की गयी. चास नगर निगम चुनाव को लेकर कंट्रोल रूप में 11 कर्मियों की टीम तैनात थी.

मतदान के बाद सीलबंद बैलेट बॉक्स पहुंची बाजार समिति

मतदान संपन्न होने के बाद 136 मतदान केंद्र से 150 मतदान दल की टीम ने बैलेट बॉक्स को सील किया. पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में बॉक्स सील किया गया. इसके बाद मतदान दल की टीम बाजार समिति-चास में बनाये गये स्ट्रांग रूम पहुंची. यहां प्रशासनिक सुरक्षा के बीच बॉक्स को सुरक्षित रखा गया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola