Bokaro News: हाथियों के विचरण प्रबंधन पर हुआ विमर्श, घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने की तैयारी
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: एक ही परिवार की तीन सदस्य की मौत पर उपायुक्त ने जताया शोक, परिजनों को मुआवजा समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने का निर्देश.
विज्ञापन
बोकारो, गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू क्षेत्र में गुरुवार को हाथियों के झुंड के कुचल देने से हुई एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शोक जताया है. डीसी ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है. जिला प्रशासन कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार देय मुआवजा, पारिवारिक लाभ व अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराया जाये.
इस संबंध में उपायुक्त ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में बैठक की व डीएफओ से घटनाक्रम की जानकारी ली. बैठक में हाथियों के पारंपरिक विचरण मार्ग, हालिया गतिविधियों व मानव-हाथी संघर्ष के कारणों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए ठोस व व्यावहारिक रणनीति अपनानी होगी. उपायुक्त ने कहा कि हाथी विचरण से प्रभावित पंचायत क्षेत्र बड़कीपुन्नू, गोपो, कंडेर, ललपनिया, रहावन आदि में सोलर लाइट लगाने के लिए स्थल चिह्नितकर सर्वे कराया जाये. शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर जिला को समर्पित करें, ताकि रात में ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित हो सके.हाथियों को जंगल में भोजन हो उपलब्ध
डीसी ने वन विभाग को हाथी बचाव दल गठित करने, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने व ग्रामीणों को सतर्क करने की प्रभावी प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पतझड़ के मौसम में अनाज के सुरक्षित भंडारण को कहा, ताकि हाथियों को गांवों की ओर आकर्षित होने से रोका जा सके. साथ ही, जंगल क्षेत्र में हाथियों के लिए सुलभ व प्राकृतिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया.विभागीय तालमेल से दीर्घकालिक समाधान की दिशा में हो काम
डीसी ने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि समन्वित प्रयास की चुनौती है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व वन विभाग आपसी तालमेल के साथ मानवीय, संवेदनशील व दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कार्य करेंगे. ताकि, भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की दर्दनाक त्रासदी का सामना नहीं करना पड़े. बैठक में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










