बोकारो थर्मल पुल के पास कोनार नदी में मिला 4 दिनों से लापता युवक का शव
Published by : Dipali Kumari Updated At : 05 May 2025 3:55 PM
Deadbody Found
Boakro News : आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे नदी में नहा रही महिलाओं ने पानी में शव तैरता हुआ देखा. मृतक की पहचान बोकारो थर्मल के राजा बाजार निवासी 32 वर्षीय सगीर अंसारी के रूप में हुई है. वह बीते 3-4 दिनों से घर से लापता था.
Bokaro News| कथारा, जगदीश मास्टर : बोकारो थर्मल पुल छठ घाट के पास कोनार नदी में तैरता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान बोकारो थर्मल के राजा बाजार निवासी 32 वर्षीय सगीर अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह बीते 3-4 दिनों से घर से लापता था. उसके परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया था.
नदी में नहा रही महिलाओं ने देखा शव
आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे नदी में नहा रही महिलाओं ने पानी में शव तैरता हुआ देखा. महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना गांव के समाजसेवी खीरू यादव को दी. सूचना पाकर खीरू यादव मौके पर पहुंचा और शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी पाकर बोकारो थर्मल, कथारा और आसपास के लोग और जिप सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
जिप सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम नहीं कराये जाने की स्थिति में पुलिस के अनुसार, परिजनों द्वारा किसी पर अप्रिय घटना का शक नहीं हो तो मुखिया,पंसस,वार्ड सदस्य द्वारा थाना में लिखित पंचनामा दे दें. इस पर सभी पंचायत प्रतिनिधि सहमत हुए इसके बाद थाना को लिखित पंचनामा दिये जाने के बाद शव मृतक के आश्रितों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें
पलामू में चोरी की बड़ी घटना, चार घरों से 20 लाख की संपत्ति उड़ा ले गये चोर
झारखंड हाईकोर्ट ने लंबे समय से 67 मामलों में नहीं दिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज
“पाकिस्तानियों भारत छोड़ो” के नारे लगाते हुए रांची की सड़कों पर उतरी भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










