Bokaro News : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के दीवानगंज-भांगाबाजार जाने वाली सड़क किनारे स्थित पाल जंगल में स्थानीय लोगों ने देखा शव.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के दीवानगंज-भांगाबाजार जाने वाली सड़क किनारे स्थित पाल जंगल में पलाश के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका एक युवक का शव स्थानीय लोगों ने सोमवार को देखा. मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय सुभाष मंडल (पिता हिमांशु मंडल) ग्राम नारायणपुर टोला छातामाड़ा के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार युवक रविवार की शाम चार बजे अपने घर से साइकिल लेकर निकला था. प्रतिदिन इसी समय घर से निकलता था. शाम 5.30 बजे तक घर लौटता था. शाम सात बजे तक घर नहीं आने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. मृतक के पिता ने युवक के दोस्तों से जानकारी ली. लेकिन कुछ पता नहीं चला. थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखायी थी. युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वर्तमान में वह एक निजी संस्थान से आइटीआइ कर रहा था. मां का निधन 2008 में ही हुआ था. पिंड्राजोरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola