ePaper

Bokaro News : टेबल टेनिस अंडर 14 व 19 बालक वर्ग में डीएवी चार ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Updated at : 19 Jul 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : टेबल टेनिस अंडर 14 व 19 बालक वर्ग में डीएवी चार ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Bokaro News : डीएवी सेक्टर चार में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स-2025 क्लस्टर लेबल का समापन.

विज्ञापन

बोकारो, डीएवी सेक्टर चार में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स-2025 क्लस्टर लेबल का समापन शनिवार को हुआ. टेबल टेनिस (अंडर 14 ) व (अंडर-19) बालक वर्ग में डीएवी चार ने सिजुआ को हराकर गोल्ड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टीम स्टेट लेवल के लिए चयनित हुई. अंडर 14 और अंडर-19 लड़कियों में डीएवी सेक्टर चार सीधे स्टेट लेवल के लिए चयनित हुई.

लॉन टेनिस, जिमनास्टिक व स्केटिंग में डीएवी चार स्टेट लेवल के लिए चयनित

लॉन टेनिस, जिमनास्टिक और स्केटिंग (अंडर 14, 17, 19) बालिका व बालिका दोनों में डीएवी चार स्टेट लेवल के लिए सीधे चयनित हुआ. बास्केटबॉल अंडर 14 (दोनों वर्गों में ) व अंडर 17, अंडर -19 (बालिका ) में डीएवी चार स्टेट लेवल के लिए सीधे चयनित हुआ. बास्केटबॉल अंडर-17 बालक में डीएवी चार डीएवी इस्पात-12 को हरा स्टेट के लिए चयनित हुआ. सक्षम बेस्ट प्लेयर घोषित हुआ.

अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी छह ने पाया प्रथम स्थान

अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी छह ने प्रथम स्थान हासिल कर स्टेट लेवल में प्रवेश पाने में सफल रहा. रोप स्किपिंग अंदर 17 बालक व बालिका दोनों में डीएवी सेक्टर चार विजयी टीम बनी. डीएवी चार अंडर-19 बालक और बालिका में सीधे स्टेट लेवल के लिए चयनित हुआ. अंडर-19 लड़कियों में डीएवी इस्पात 9/ई ओवरऑल चैंपियन रहा. अंडर-17 में डीएवी चार के मोहित कुमार बेस्ट प्लेयर घोषित हुए.

बैडमिंटन अंडर 14 व 17 में डीएवी इस्पात नौ इ की टीम विजयी

बैडमिंटन अंडर 14 व अंडर 17 (बालक) में डीएवी इस्पात नौ इ विजयी टीम रही. बैडमिंटन अंडर-14 बालिका में डीएवी इस्पात नौ ई (बेस्ट प्लेयर प्रिया सिंह), अंडर 17 डीएवी इस्पात 12 इ (बेस्ट प्लेयर नंदिनी) व अंडर-19 बालिका में डीएवी इस्पात आठ बी (बेस्ट प्लेयर ममता) प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल के लिए चयनित हुए.

बॉक्सिंग अंडर 14 में डीएवी चार ने स्टेट लेवल में किया प्रवेश

बॉक्सिंग अंडर 14 बालक व बालिका में डीएवी चार सीधे स्टेट लेवल में प्रवेश पाने में सफल रहा. अंडर 17 बालक में डीएवी चार प्रथम स्थान पर काबिज हुआ. योगा में अंडर 14 बालक और बालिका में डीएवी सिजुआ स्टेट विजेता टीम बनाकर स्टेट लेवल के लिए चयनित हुए. अंडर 17 दोनों वर्गों में डीएवी इस्पात दो सी स्टेट लेवल के लिए चयनित हुआ.

योगा में अंडर-19 बालक में डीएवी चार व बालिका में डीएवी सिजुआ चयनित

योगा में अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी चार व बालिका में डीएवी सिजुआ स्टेट लेवल के लिये चयनित हुए. ताइक्वांडो अंडर 14 बालक में डीएवी सिजुआ और अंडर 17 बालिका में डीएवी चार व सेक्टर छह दोनों स्टेट लेवल के लिए सीधे चयनित हुए. अंडर 19 बालक में डीएवी चार सीधे स्टेट के लिए चयनित हुए.

स्वेच्छा व मोहम्मद दानिश अजीम बने बेस्ट प्लेयर

चेस में बालिका वर्ग में अंडर 14 वर्ग से डीएवी सेक्टर चार की स्वेच्छा बेस्ट प्लेयर व बालक में मोहम्मद दानिश अजीम बेस्ट प्लेयर घोषित हुये. अंडर 17 में भी डीएवी सेक्टर 4 की राजश्री बेस्ट प्लेयर व लड़कों में देवाशीष कुमार बेस्ट प्लेयर, अंडर-19 लड़कों में हर्षित बेस्ट प्लेयर घोषित हुए. सभी विजेताओं को डीएवी सेक्टर चार के प्राचार्य सह इंचार्ज क्लस्टर लेवल-6 एसके मिश्रा ने सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola