Bokaro News: बीएसएल का दो दिवसीय बसंत मेला 28 से, होंगे कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बीएसएल का दो दिवसीय बसंत मेला 28 से, होंगे कई कार्यक्रम

Bokaro News: सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में छऊ से लेकर रॉक बैंड तक का होगा धमाल, झूमायेंगे स्थानीय कलाकार, मेले में लगेंगे 50 से अधिक कॉमर्शियल स्टॉल, बीएसएल के विभिन्न विभागों के लगभग 35 स्टॉल व 10 फूड स्टॉल.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की ओर से सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में 28 फरवरी व एक मार्च को दो दिवसीय बसंत मेला लगाया जायेगा. आयोजन स्थल पर मेला ने आकार लेना शुरू कर दिया है. बीएसएल की ओर से तैयारी की जा रही है. मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए खास व्यवस्था की गयी है. पहले दिन छऊ होगा. साथ हीं, स्थानीय कलाकार व विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. दूसरे दिन रांची के रॉक बैंक के साथ बोकारोवासी झूमेंगे. मेला में आयोजित कवि सम्मेलन शहरवासियों को गुदगुदायेगा.

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन करेंगे उद्घाटन

बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि मेला में 50 से अधिक कॉमर्शियल स्टॉल, बीएसएल के विभिन्न विभागों के लगभग 35 स्टॉल व 10 फूड स्टॉल होंगे. 28 की शाम चार बजे मेले की शुरुआत होगी. मेले का उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन करेंगे. मेला को सफल बनाने के लिए संचालन कमेटी बनायी गयी है. श्री धान ने कहा कि बसंत मेले में प्लांट के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे, जिसमें प्लांट की उत्पादन व उत्पादकता से लोग अवगत होंगे.

कॉमर्शियल स्टॉल की बुकिंग के लिए इनसे करें संपर्क

मेले में कॉमर्शियल स्टॉल की बुकिंग के लिए एके अविनाश-सीइडी (मोबाइल नंबर 8986872572) व राकेश बाबू वेलपूरी-नगर सेवा (मोबाइल नंबर 8986872452) पर संपर्क किया जा सकता है. बीएसएल के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली व अन्य जानकारी से अवगत कराने के लिए स्टाॅल लगायें जायेंगे. मेले में बीएसएल के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए कई स्टॉल लगाये जायेंगे.

महिला समिति के स्टॉल पर लकी कूपन रैफल ड्राॅ

बोकारो स्टील प्लांट की महिला समिति की ओर से भी विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कॉमर्शियल स्टॉल और फूड स्टॉल लगाये जायेंगे. महिला समिति के स्टॉल पर मेले के दूसरे दिन लकी कूपन रैफल ड्राॅ का आयोजन किया जायेगा. मेले में देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. गीत-संगीत, रॉक बैंड, कवि सम्मेलन, हस्तशिल्प व अन्य प्रदर्शनी, बीएसएल व अन्य संस्थानों के स्टॉल, फूड स्टॉल, विभिन्न प्रकार के मनोरंजक आयोजन होंगे. बच्चों के मनोरंजन की खास व्यवस्था होगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola