Bokaro News : चास नगर निगम की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : अमर बाउरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास नगर निगम की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : अमर बाउरी

Bokaro News : सात जनवरी को निगम कार्यालय के समक्ष भाजपा का धरना-प्रदर्शन, बोले वक्ता : चुनाव नहीं होने से विकास कार्य हो रहा बाधित.

विज्ञापन

चास, भाजपा बोकारो संगठन की ओर से चास नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार को जोधाडीह मोड़ स्थित मगध सभागार में निगम के 35 वार्ड के भाजपा नेता, पूर्व पार्षद और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय व संचालन जयप्रकाश तापड़िया ने किया.

मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश की ओर से नियुक्त प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सात जनवरी को चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष नगर निगम चुनाव के तिथि की जल्द से जल्द घोषणा करने, निगम चुनाव दलीय आधार पर कराने व चुनाव इवीएम मशीन के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तीन सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. कहा कि सभी कार्यकर्ता हर वार्ड में चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू करे. चास नगर निगम में मेयर और सभी वार्डों से भाजपा का पार्षद बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी की जरूरत है.

बिरंची नारायण ने किया धरना को सफल बनाने का आह्वान

बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने धरना को सफल बनाने का आह्वान किया. कहा राज्य की हेमंत सरकार पिछले कई वर्षों से निगम चुनाव कराने में विफल रही है, जिस कारण शहर का विकास बाधित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार राज्य सरकार है. भविष्य में इस विकास विरोधी राज्य सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी. निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने किया.

ये थे मौजूद

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, अर्चना सिंह, मुकेश राय, विक्रम कुमार महतो, डॉ परिंदा सिंह, मंटू राय, शिवशंकर राय, अमर स्वर्णकार, पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद सुरभि देवी, किशुन लाल गोप, टिंकू तापड़िया, काका बाबू, कल्याणी सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, सुनील महतो, लक्ष्मण प्रसाद, राजन सिंह, रितु रानी सिंह, विश्वनाथ दत्ता, विक्रम सिंह, ऋषभ राय, सुबोध सिंह, करमचंद गोप, गोपाल साह, धर्मेंद्र महथा, अशोक जगनानी, ब्रज दूबे, हरीश सिंह, पन्नालाल कांदू, सुजीत चक्रवर्ती, सुनिता देवी, बबिता देवी, विकास अग्रवाल, ध्रुव, विकास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola