आरजू में हुआ हिंदू-मुस्लिम एकता का पारंपरिक लाठी खेल कार्यक्रम
27 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के आरजू गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक पारंपरिक लाठी खेल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अजय सिंह ने युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया।
बोकारो : जिले के अराजू गांव में आयोजित हिंदू-मुस्लिम एकता लाठी खेल कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि अराजू गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय वर्षों से मिलकर इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है.
आपके शहर में
उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार बेसरा भी मौजूद रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष मजहर अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ. मौके पर शहादत अंसारी, मकबूल अंसारी, चिक मेहता, संतोष नायक, हसन अंसारी, अब्दुल अंसारी, पंकज मरांडी सहित काफी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित थे. धर्मनाथ कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए