बांधडीह में धूमधाम से हुई बाहा बोंगा पूजा

Updated:
विज्ञापन

20 | Prabhat Khabar Network

जरीडीह के बांधडीह गांव में बाहा बोंगा पूजा का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने अच्छी फसल और सुख-शांति के लिए प्रकृति की पूजा की। जानिए इस खास उत्सव के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के बांधडीह दक्षिणी गांव स्थित जाहेर थान में रविवार को ग्रामीणों ने अच्छी फसल और गांव में सुख-शांति की कामना को लेकर बाहा बोंगा पूजा की. नायके पुजारी बाबा ने पूजा करायी. नायके बाबा गोवर्धन सोरेन ने बकरे व मुर्गे पूजा करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर आदिवासी नेता सूरजदेव हांसदा ने कहा कि आदिवासियों द्वारा यह मौका प्रकृति और इंसान के रिश्ते को फिर से जोड़ने का है. बारिश से पहले धरती से माफी मांगने और आशीर्वाद लेने का अवसर है.

मौके पर मांझी हाड़ाम चंद्र मोहन हांसदा, बिनोद हांसदा, कुडाम नायके, कालाचंद सोरेन, आनंद सोरेन, सुनील सोरेन, सुरेंद्र बास्के, सुखराम हेंब्रम, बाबू लाल सोरेन, करमचंद हेंब्रम, विशेश्वर सोरेन, बिनोद मांझी, सागर मांझी, लखन मुर्मू, राजेंद्र सोरेन, दुर्गा सोरेन आदि थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola