Bokaro News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Bokaro News: आम तल चौवाटांड़ एनएच 32 पुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल ले गयी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आम तल चौवाटांड़ के बीच एनएच 32 स्थित पुल के समीप एक वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम चास की ओर से अपनी बाइक संख्या ब्लू बी 56 क्यू 1314 में सवार होकर पश्चिम बंगाल पुरुलिया की और जा रहा था. इसी बीच आम तल चौवाटांड़ एनएच 32 पुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल ले गयी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष आंकी जा रही है . मृतक की पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola