Bokaro News : दुर्गा इलेवन को हराकर बीसीसीए जूनियर बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दुर्गा इलेवन को हराकर बीसीसीए जूनियर बना चैंपियन

Bokaro News : एलीट ग्रुप (टी – 20) आरबी गिरी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट : अतुल सिंह सुरवार बने प्लेयर ऑफ द मैच.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी – 20) आरबी गिरी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मैच खेला गया. सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये रोमांचक मैच में बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने दुर्गा इलेवन की टीम को सात रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से अतुल सिंह सुरवार ने नाबाद 32, राधेश्याम पांडे ने 21 व कुंदन सिंह राजपूत ने 20 रन बनाए. दुर्गा इलेवन की ओर से शहंशाह खान, अंशु कुमार सिंह, रवि व रवि कुमार यादव को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी दुर्गा इलेवन की टीम 19.2 ओवर में 123 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने 29, रवि कुमार यादव ने 27 व अंशु कुमार सिंह ने 16 रन बनाए. बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की ओर से अतुल सिंह सुरवार ने 22 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि वीरेंद्र कुमार व अभिषेक द्विवेदी को दो-दो सफलता मिली. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर के अतुल सिंह सुरवार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम को उमेश गिरी ने विजेता ट्राॅफी व 21,000 रुपये कैश मनी अवार्ड के रूप में सौंपा. जबकि उपविजेता टीम को बीडीसीए के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ट्राॅफी व 15,000 रुपये कैश मनी अवार्ड सौंपा. समारोह में सभी मैच के प्लेयर ऑफ द मैच को कैश मनी अवार्ड से सम्मानित किया गया. मौके बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश पाठक, संयुक्त सचिव अनिल कुमार, दिलीप सिंह, कुंदन सिंह, राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola