Bokaro News : बोकारो जिले के 30 किसान ओडिशा में उन्नत कृषि तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण

Updated at : 27 Feb 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो जिले के 30 किसान ओडिशा में उन्नत कृषि तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण

Bokaro News : पांच दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण व परिभ्रमण के तहत गये कटक, बोकारो लौटकर अपने अपने क्षेत्र में अन्य कृषकों को देंगे जानकारी

विज्ञापन

बोकारो, कृषि की उन्नत तकनीक सीखने के लिए बोकारो जिले के 30 किसान गुरुवार को कटक (ओड़िशा) रवाना हुए. जिला कृषि कार्यालय सह परियोजना निदेशक आत्मा कार्यालय, बोकारो की ओर से किसानों का पांच दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण व परिभ्रमण के तहत रवाना किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद ने बस को रवाना किया. प्रशिक्षण का उद्देश्य किसान को उन्नत कृषि तकनीक, उन्नत बीज, कीट व रोग प्रबंधन व जलवायु अनुकूल खेती की आधुनिक विधियों से अवगत कराना है. इसके अलावा किसानों को अन्य कृषि अनुसंधान संस्थानों का भी दौरा कराया जायेगा. ताकि, सभी जल संरक्षण, जैविक खेती व मृदा प्रबंधन जैसी टिकाऊ खेती तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकें.

किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर : शाहिद

जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अन्य किसानों को भी उन्नत कृषि विधियों की जानकारी देंगे. इससे जिला में आधुनिक कृषि को बढ़ावा मिलेगा. कहा कि प्रशिक्षण किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे नयी तकनीकों को अपनाकर पैदावार व आय में वृद्धि कर सकते हैं. मौके पर मोतीलाल रजक, बबलू सिंह, अजानंद सिंह, मिनहाजुद्दीन अंसारी, संदीप कुमार, कृष्णमूर्ति जायसवाल, सारजन महतो, तारकेश्वर महतो, श्यामल दास, रानी सिंह, हर्षवती लागुरी व अन्य मौजूद थे.

ये किसान लेंगे प्रशिक्षण

चास प्रखंड के नामदल महतो, संतोष कुमार, लक्ष्मण कुमार व सुमित कुमार सिंह. चंदनकियारी प्रखंड के जगबंधु महतो, रवि रजक व भुवनचंद्र महतो. जरीडीह प्रखंड के नंदलाल महतो, किशोर कुमार साव व उमेश कुमार. कसमार प्रखंड के कार्तिक महतो, त्रिलोकी महतो व अक्षय कुमार महतो. पेटरवार प्रखंड के चंपालाल मुर्मू, कुलदीप चंद्र महतो व विजय कुमार मुर्मू. गोमिया प्रखंड के रानी कुमारी, प्रमिला देवी, किरन देवी व रेखा देवी. बेरमो प्रखंड के तुलसी रविदास, अनिता देवी व बिमला देवी. नावाडीह प्रखंड के संतोष कुमार महतो, मनोज कुमार व मनोज कुमार महतो. चंद्रपुरा प्रखंड के भरतलाल महतो, फनिलाल साव, गुलेश्वर सिंह व कुलदीप कुमार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola