बोकारो में ज्वेलरी दुकान पर अपराधियों ने चलायी गोली, आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क किया जाम
अपराधियों द्वारा दिये गये इस वारदात के संबंध में बताया जाता है कि जिस वक्त गोली चली उस वक्त दुकान में केवल केवल संचालक के पुत्र आदर्श कुमार और उसके स्टाफ कमल चौधरी थे.
राकेश वर्मा, बोकारो : बोकारो में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है. दरअसल मामला यह है कि शुक्रवाद दोपहर जिले फुसरो में स्थित मोती अलंकार ज्वेलर्स नामक दुकान पर कुछ बाइक सवार अपराधियों ने दिन-दिहाड़े गोली चलायी. गोली दुकान के गेट पर लगी. शीशा का गेट होने की वजह से वह चकनाचूर हो गयी. गनीमत रही कि घटना में किसी कोई नुकसान नहीं हुआ. इस पूरे वारदात की घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना के वक्त दुकान संचालक के पुत्र मौजूद थे
अपराधियों द्वारा दिये गये इस वारदात के संबंध में बताया जाता है कि जिस वक्त गोली चली उस वक्त दुकान में केवल केवल संचालक के पुत्र आदर्श कुमार और उसके स्टाफ कमल चौधरी थे. हालांकि गोली किस वजह से चली इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. दुकान मालिक अरविंद कुमार दास ने इस संबंध में बताया कि घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया यह इस बारे मैं कुछ नहीं बता सकता. क्योंकि हमारी किसी से न तो दुशमनी है और न ही फोन पर हमें कभी किसी से धमकी मिली.
आक्रोशित व्यवसायियों सड़क जाम किया
घटना के बाद आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मामले की जानकारी मिलने के बाद बोकारो के बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उनका कहना है कि जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










