Bokaro News : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 60 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 60 लोगों ने किया रक्तदान

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय बोकारो में रक्तदान शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

चिन्मय विद्यालय बोकारो में चिन्मय विद्यालय एलुमनी एसोसिएशन व विद्यालय परिवार की ओर से सदर अस्पताल बोकारो के सहयोग से रविवार काे रक्तदान शिविर लगाया गया. गर्मी के मौसम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अतिरिक्त रक्त की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया. आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंत्री शशिकांत, डॉ पल्लव, शैबाल गुप्ता, सोनाली, संजीव मिश्रा, अमृता, नेहा, चंदन बांठिया व अंकित जैन ने सक्रिय भूमिका निभायी. प्राचार्य सूरज शर्मा, अंबरीष सोनी, कुमार शिल्पी सहित एसोसिएशन के सदस्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रक्तदान किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत कुमार-उप श्रमायुक्त बोकारो, डॉ मैथली ठाकुर-एमओआईसी ब्लड सेंटर सदर अस्पताल बोकारो, डॉ प्रशांत कुमार-मनोचिकित्सक, प्रोग्राम ऑफिसर मौजूद रहे. चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola