Bokaro News : भाजपा की नयी बोकारो जिला कमेटी घोषित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : भाजपा की नयी बोकारो जिला कमेटी घोषित

Bokaro News : भाजपा की नयी बोकारो जिला कमेटी की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

भाजपा की नयी बोकारो जिला कमेटी की घोषणा सोमवार की देर शाम को की गयी. उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, संजय त्यागी, बिनोद गोराई, अनिल स्वर्णकार व गिरिजा देवी बनाये गये हैं. संजय सिन्हा और रामलाल सोरेन को महामंत्री बनाया गया. मंत्री पद ईश्वर महतो, विभीषण सिंह चौधरी, बबीता देवी, एंजेला सिंह व मनोज ठाकुर को दिया गया. रविशंकर जायसवाल कोषाध्यक्ष और जय नारायण मरांडी कार्यालय मंत्री बने हैं. 16 सदस्यों वाली जिला कमेटी में अध्यक्ष समेत नौ पदाधिकारी बेरमो अनुमंडल से हैं. दो पद रिक्त रखे गये हैं. नयी कमेटी में कुछ पुराने चेहरे भी हैं, जबकि ज्यादातर नये चेहराें को मौका दिया गया है.

जैनामोड़ में भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक

भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को जैनामोड़ स्थित किसान मोर्चा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी ने की. प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिल रहा है. अर्चना सिंह ने कहा कि आधी आबादी की अनदेखी कर देश का समग्र विकास संभव नहीं है. एंजेला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से महिलाओं को नीति निर्माण और शासन में अधिक अवसर मिलेगा. मौके पर अनिल स्वर्णकार, जगतपति सिंह, विक्रम गोस्वामी, कुमार प्रकाश आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola