Bokaro News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 19 May 2025 10:32 PM

विज्ञापन

Bokaro News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा की ओर से सोमवार को कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

फुसरो, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा की ओर से सोमवार को कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय आदि के नारे लगाये. फुसरो नगर मंडल कमेटी की ओर से पुराना बीडीओ से तिरंगा यात्रा निकाली गयी और रहीमगंज, रानीबाग, मेन रोड फुसरो, फुसरो बाजार, नया रोड फुसरो होते हुए बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप शहीद स्मारक पहुंची. यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. जिला मंत्री विक्रम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम व बिनोद महतो ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य पर प्रत्येक नागरिक को गर्व है. बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी व वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं. मौके पर फुसरो नगर महामंत्री रमेश स्वर्णकार, शिवलाल रवि, मदन प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, मदन श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, धनेश्वर महतो, श्रीकांत सिंह यादव, मनोज कुमार, मूलचंद खुराना, वीरेंद्र ठाकुर, चंदन राम, ओम सिंह, रामू तांती, अर्जुन रवि, बाबूचंद रविदास, सूरज पासवान, प्रदीप भारती, शंकर भदानी, मृत्युंजय पांडेय, अशोक रवि, फूलचंद किस्कू, सूरज विश्वकर्मा, लालमोहन महतो, राधा देवी, सरोजनी देवी, गुरुवारी देवी, गीता कुमारी, पुष्पा सिंह, अनीता देवी, बसंती देवी आदि थे.

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा में स्टेशन से निकली तिरंगा यात्रा निमियांमोड़ होते हुए बिरसा मार्केट पहुंची. नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने किया. तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, गिरिजा देवी, संजीव झा, विनोद पाठक, पूनम पांडेय, अनिता गुप्ता, उमेश गुप्ता, मेघन महतो, ईश्वर महतो, कमलेश यादव, शंभू भदानी, देवयंती शर्मा, पप्पू मंडल, गणेश तिवारी, प्रदीप महतो, कुंदन कुमार आदि शामिल थे.

भारतीय सेना के पराक्रम काे सराहा

गोमिया. गोमिया, ललपनिया व साड़म मंडल की ओर से जिला उपाध्यक्ष डाॅ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बैंक मोड़ स्थित बाबा आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद तिरंगा यात्रा पोस्ट ऑफिस मोड़, थाना चौक, गोमिया बस्ती, कोठी टांड़, पुराना सिनेमा हॉल होते हुए गोमिया मोड़ पहुंची. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम करेगी. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंदना डे, मंडल युवा अध्यक्ष रोहित यादव, बिनोद यादव, राजकुमार प्रसाद, बिनोद पासवान, प्रमोद राम, विजयानंद प्रसाद, उमेश ठाकुर, घनश्याम डे, अजय तिवारी, ओमकिंकर वर्मा, धनेश्वर प्रसाद, शंभु लाल, भरत स्वर्णकार सहित विहिप के शिशु ठाकुर, महेश स्वर्णकार, अरविंद कुमार, रंजीत अग्रवाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola